Vi के इस नए प्रीपेड प्लान में मिलेगा 100 जीबी डेटा और 56 दिनों की वैधता

Vi 351 रुपये प्लान के लॉन्च के अलावा Vi ने अपने 29 रुपये प्रीपेड प्लान की उपलब्धता बढ़ा दी है। Vi ने 29 रुपये प्रीपेड योजना को शुरुआत में दिल्ली में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 सितंबर 2020 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Vi ने लॉन्च किया नया 351 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान
  • 100 जीबी डेटा और 56 दिनों की वैधता से होगा लैस
  • कंपनी ने 29 रुपये के प्रीपेड प्लान की उपलब्धता को भी बढ़ाया

Vi के 351 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 100 जीबी डेटा मिलता है

Vi, Vodafone Idea ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में नया 351 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। नया प्लान “वर्क फ्रॉम होम” ऑफर के तहत लिस्ट किया गया है और इसी कैटेगरी में आने वाले 251 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ बैठता है, जिसे जून में लॉन्च किया गया था। 351 वीआई प्लान को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने अपने 29 रुपये प्लान की उपलब्धता को भी बढ़ा दिया है, जिसे विशेष रूप से मई में "ऑल राउंडर" पैक के रूप में दिल्ली सर्कल में शुरू किया गया था।
 

Vi (Vodafone Idea) Rs. 351 recharge plan benefits

My Vi वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार,351 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 56 दिनों की वैधता के साथ 100 जीबी हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। लिस्टेड लाभ 251 रुपये प्लान के साथ मिलने वाले लाभों से दोगुना हैं। 251 रुपये रीचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 50 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है।
Advertisement

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि क्योंकि नया रीचार्ज प्लान वर्क फ्रॉम होम ऑफर के तहत उपलब्ध है, इसलिए यह वॉयस कॉलिंग लाभ प्रदान नहीं करता है। प्लान को प्रीपेड ग्राहकों के लिए ऐड-ऑन के रूप में जारी किया गया है।

Vi 351 रुपये प्लान की लिस्टिंग को शुरुआत में टेलीकॉम-फोकस्ड ब्लॉग OnlyTech द्वारा देखा गया था। Gadgets 360 इस लिस्टिंग को देखने में सक्षम रहा है और यह भी पता चला है कि यह प्लान वर्तमान में आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, केरल और मध्य प्रदेश सर्कल में उपलब्ध है। इसका मतलब यह है कि आपको इनमें से किसी भी सर्किल में इस 351 रुपये प्लान का लाभ मिलना चाहिए। हालांकि, टेलीकॉम कंपनी जल्द ही इस रीचार्ज प्लान को अन्य सर्कल में फैला सकती है।
Advertisement

नए प्लान के लॉन्च के अलावा Vi ने अपने 29 रुपये प्रीपेड प्लान की उपलब्धता बढ़ा दी है। Vi ने 29 रुपये प्रीपेड योजना को शुरुआत में दिल्ली में लॉन्च किया था। हालांकि, यह प्लान अब दिल्ली सर्कल के साथ बिहार, हरियाणा, केरल, ओडिशा, यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट सर्कल में उपलब्ध है। 29 वीआई (वोडाफोन आइडिया) प्रीपेड प्लान 100 एमबी हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ 15 रुपये का टॉक टाइम देता है और 14 दिनों की वैधता के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Idea, vi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.