Vodafone Idea लाई Rs 17 और Rs 57 का Chhota Hero पैक! रात 12 से 6 A.M. तक मिलेगा अनलिमिटिड इंटरनेट!

प्लान खासतौर पर कॉलेज/हॉस्टल स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। जिन्हें रातभर पढ़ाई के दौरान इंटरनेट की आवश्यकता हो सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जून 2023 20:10 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के सब्सक्राइबर्स पिछले कुछ समय से लगातार कम हो रहे हैं
  • नए प्लान इंटरनेट डेटा ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को टारगेट करते हैं
  • Vodafone Idea (Vi) देश की बड़ी प्रमुख टेलीकॉम प्रोवाइडर्स में से एक है

Vodafone Idea (Vi) ने यूजर्स के नए 'छोटा हीरो' पैक पेश किए हैं।

Vodafone Idea (Vi) देश की बड़ी प्रमुख टेलीकॉम प्रोवाइडर्स में से एक है जो लगातार यूजर्स के लिए मोबाइल रीचार्ज पैक अपडेट करती रहती है। कंपनी के सब्सक्राइबर्स पिछले कुछ समय से लगातार कम हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए कंपनी ने नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। ये प्लान उन यूजर्स के लिए पेश किए गए हैं जो इंटरनेट डेटा ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। वोडाफोन ने ये प्लान 'वी छोटा हीरो पैक' (Vi Chhota Hero Pack) के नाम से लॉन्च किए हैं। जैसा कि नाम से भी पता चलता है, रोचक बात ये है कि इन छोटू पैक्स के साथ कम कीमत में आपको रातभर अनलिमिटिड डेटा दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कंपनी ने ये कौन से नए प्लान पेश किए हैं।

वोडाफोन आइडिया का 17 रुपये का प्लान (Vi Rs 17 Plan):
Vodafone Idea अपने यूजर्स के लिए 17 रुपये का एक प्रीपेड प्लान लेकर आई है जिसमें आपको रातभर अनलिमिटिड डेटा की सुविधा दी जाएगी। यह रात 12 बजे से लेकर सुबहर 6 बजे तक वैध होगा। प्लान की वैधता 1 दिन की है। यहां पर ध्यान दें कि कंपनी ने इसमें SMS बेनिफिट्स शामिल नहीं किए हैं। यह एक डेटा पैक है और रातभर आप जितना मर्जी चाहें डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन रात 12 से 6 बजे के बीच।  

वोडाफोन आइडिया का 57 रुपये का प्लान (Vi Rs 57 Plan):
Advertisement
Vi ने नए पैक ऑफर में एक प्लान 57 रुपये में पेश किया है। इसमें आपको कंपनी 7 दिनों की वैधता दे रही है। इसमें भी आपको अनलिमिटिड डेटा मिल रहा है। हालांकि इसमें भी कंपनी ने कॉलिंग या SMS बेनिफिट नहीं दिया है। यहां पर ध्यान रखने वाली बात ये भी है कि इन प्लान्स का लाभ लेने के लिए यूजर के पास एक एक्टिव प्लान होना आवश्यक होगा। 

प्लान खासतौर पर कॉलेज/हॉस्टल स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। जिन्हें रातभर पढ़ाई के दौरान इंटरनेट की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा सुबह जल्दी की जॉब करने वाले लोगों के लिए भी ये प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैँ। इन प्लान्स की और अधिक जानकारी आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर या फिर Vi app पर भी देख सकते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.