• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vi 6GB Free Data: वोडाफोन आइडिया यूजर्स के लिए खुशखबरी! मिल रहा 6GB डेटा फ्री! बस करना होगा ये काम

Vi 6GB Free Data: वोडाफोन आइडिया यूजर्स के लिए खुशखबरी! मिल रहा 6GB डेटा फ्री! बस करना होगा ये काम

Vi app के माध्यम से यूजर्स हंगामा म्यूजिक का लुत्फ उठा सकते हैं।

Vi 6GB Free Data: वोडाफोन आइडिया यूजर्स के लिए खुशखबरी! मिल रहा 6GB डेटा फ्री! बस करना होगा ये काम

Vodafone Idea (Vi) ने 6GB फ्री डेटा देने वाला एक ऑफर पेश किया है।

ख़ास बातें
  • यूजर को हंगामा गोल्ड सब्सक्रिप्शन के साथ मिलेगा 6 जीबी डेटा।
  • इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 108 रुपये है।
  • Vi app के माध्यम से यूजर्स हंगामा म्यूजिक का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Vodafone Idea (Vi) के यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने 6GB फ्री डेटा देने वाला एक ऑफर पेश किया है। लेकिन इसके लिए एक छोटा सा काम यूजर को करना होगा। वोडाफोन आइडिया भारत की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। पिछले कुछ महीनों से इसके यूजर्स की संख्या लगातार घटती जा रही है। अब कंपनी ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए Vodafone Idea 6GB Free Data Offer पेश किया है। यह डेटा सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इसके लिए कंपनी ने एक शर्त रखी है। आइए जानते हैं कि यह 6GB डेटा फ्री पाने के लिए यूजर को क्या करना होगा। 

वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल इंटरनेट ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक स्पेशल ऑफर निकाला है। यूजर अगर हंगामा गोल्ड (Hungama Gold) का सब्सक्रिप्शन लेता है तो उसे 6 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 108 रुपये है। यानि कि आपको म्यूजिक सब्सक्रिप्शन तो मिलेगा ही, साथ में फ्री इंटरनेट भी मिलेगा। कंपनी ने हाल ही में हंगामा म्यूजिक प्लेटफॉर्म के साथ टाईअप किया था। हंगामा गोल्ड सब्सक्रिप्शन के साथ आप बिना विज्ञापन वाले म्यूजिक का मजा ले सकते हैं, साथ ही आप ऑफलाइन सुनने के लिए भी गाने डाउनलोड कर सकते हैं। 

Vi app के माध्यम से यूजर्स हंगामा म्यूजिक का लुत्फ उठा सकते हैं। इसी साझेदारी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह फ्री इंटरनेट डेटा ऑफर निकाला है। तो अगर आप भी 6 जीबी इंटरनेट मुफ्त पाना चाहते हैं, तो सिर्फ आपको हंगामा गोल्ड का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। जो कि 3 महीने के लिए वैध होगा। Vodafone Idea ने वित्त वर्ष 2023 के लिए हाल ही में रिपोर्ट में कहा था कि कंपनी का रिवेन्यु पिछले साल के मुकाबले बढ़ा है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Vi app के माध्यम से अपनी सर्विसेज को सेल कर रही है और टैरिफ प्लान महंगे किए बिना भी रिवेन्यू बढ़ा रही है। 

Vi ने हाल ही में 99 रुपये और 128 रुपये के प्लान की वैधता को कम कर दिया था। आपको बता दें कि हंगामा गोल्ड का सब्सक्रिप्शन तीन महीने की वैधता के साथ आता है। लेकिन यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि हंगामा गोल्ड के साथ मिलने वाला 6 जीबी डेटा आपको 3 महीने की वैधता के साथ नहीं मिलता है। यह केवल 15 दिन के लिए वैलिड होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »