Vodafone Idea (Vi) के इन दो सस्ते पैक के साथ रातभर चलाएं अनलिमिटेड इंटरनेट

Vi के पास एक 57 रुपये का प्लान भी है, जो आपको 7 दिनों की वैलिडिटी के दौरान 17 रुपये के समान अनलिमिटेड नाइट डेटा देता है।

Vodafone Idea (Vi) के इन दो सस्ते पैक के साथ रातभर चलाएं अनलिमिटेड इंटरनेट

Vi के पोर्टफोलियो में ऐसे कई प्लान हैं, जो अनलिमिटेड नाइट डेटा और डेटा कैरी फॉरवर्ड बेनिफिट्स के साथ आते हैं

ख़ास बातें
  • प्लान रात के समय में ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छे हैं
  • 17 रुपये और 57 रुपये के इन पैक में अनलिमिटेड नाइट डेटा मिलता है
  • रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा यूज कर सकते हैं
विज्ञापन
Vi अपने यूजर्स को ऐसे कई प्लान्स का ऑप्शन देता है, जो यूजर्स को लंबी वैलेडिटी के साथ डेटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स देते हैं। कुछ पैक्स ऐसे भी होते हैं, जो डेटा की अर्जेंट जरूरत को पूरा करने के काम आते हैं। यूं तो Vi के कई प्लान से बेहतर प्लान Jio और Airtel के पास मिल सकते हैं, लेकिन Vi अपने यूजर्स को फ्री नाइट डेटा और डेटा कैरी फॉरवर्ड जैसे बेनिफिट्स भी देता है, जो आपको और कहीं नहीं मिलेंगे। यहां हम आपको Vi के दो ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी जेब में भारी भी नहीं पड़ेंगे और साथ ही आपको भरपूर डेटा देंगे।

Vi के पास एक 17 रुपये का प्लान है, जो आपको 24 घंटों के लिए अनलिमिटेड नाइट डेटा देता है। यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जो रात के समय में ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं। नाइट डेटा बेनिफिट के तहत Vi अपने यूजर्स को आधीरात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा का बेनिफिट देता है। यह हाई-स्पीड डेटा होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि इसमें सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती है और साथ ही SMS बेनिफिट भी नहीं दिया जाता है।

Vi के पास एक 57 रुपये का प्लान भी है, जो आपको 7 दिनों की वैलिडिटी के दौरान 17 रुपये के समान अनलिमिटेड नाइट डेटा देता है। इस प्लान में भी आपको कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती है और न ही आपको SMS बेनिफिट दिया जाएगा। हालांकि, आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक भरपूर डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

बता दें कि Vodafone Idea (Vi) ने हाल ही में 6GB फ्री डेटा देने वाला एक ऑफर भी पेश किया है। लेकिन इसके लिए एक छोटा सा काम यूजर को करना होगा। यूजर अगर हंगामा गोल्ड (Hungama Gold) का सब्सक्रिप्शन लेता है तो उसे 6 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 108 रुपये है। इसका मतलब है कि आपको म्यूजिक सब्सक्रिप्शन तो मिलेगा ही, साथ में फ्री इंटरनेट भी मिलेगा। 

कंपनी ने हाल ही में हंगामा म्यूजिक प्लेटफॉर्म के साथ टाईअप किया था। हंगामा गोल्ड सब्सक्रिप्शन के साथ आप बिना विज्ञापन वाले म्यूजिक का मजा ले सकते हैं, साथ ही आप ऑफलाइन सुनने के लिए भी गाने डाउनलोड कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: vi, Vodafone Idea, Vi 17 Plan, Vi 57 plan
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »