• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 90 दिनों की एक्‍स्‍ट्रा वैलिडिटी और रोजाना 3GB डेटा दे रहा BSNL का यह रिचार्ज, समझें पूरा प्‍लान

90 दिनों की एक्‍स्‍ट्रा वैलिडिटी और रोजाना 3GB डेटा दे रहा BSNL का यह रिचार्ज, समझें पूरा प्‍लान

ऑफर दो प्रीपेड प्लान्स पर मौजूद है। ये प्‍लान हैं 2999 रुपये और 2399 रुपये के।

90 दिनों की एक्‍स्‍ट्रा वैलिडिटी और रोजाना 3GB डेटा दे रहा BSNL का यह रिचार्ज, समझें पूरा प्‍लान

अगर आपका डेटा इस्‍तेमाल अधिक है, तो आप 2999 रुपये वाला रिचार्ज प्‍लान चुन सकते हैं।

ख़ास बातें
  • ये रिचार्ज प्‍लान हैं 2999 रुपये और 2399 रुपये के
  • दोनों प्‍लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं
  • 31 मार्च से पहले रिचार्ज कराने पर वैलिडिटी बढ़ जाएगी
विज्ञापन
बात जब किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान की आती है, तो Jio, Airtel और VI जैसे टेलिकॉम ऑपरेटर्स के मुकाबले भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL आगे नजर आता है। BSNL अपने प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स को एक खास ऑफर दे रहा है, जो 31 मार्च 2022 को खत्म हो जाएगा। यह ऑफर दो प्रीपेड प्लान्स पर मौजूद है। हालांकि दोनों प्‍लान ऊंची रेंज वाले हैं और इन्‍हें रिचार्ज कराने पर यूजर्स को एक्‍स्‍ट्रा वैलिडिटी मिलती है। ये रिचार्ज प्‍लान हैं
2999 रुपये और 2399 रुपये के। हम आपको इन रिचार्ज प्‍लान्‍स की पूरी डिटेल दे रहे हैं। अगर आपको इन रिचार्ज प्‍लान में बेनिफ‍िट्स नजर आते हैं, तो 31 मार्च से पहले आप इन्‍हें चुन सकते हैं। 

सबसे पहले बात BSNL के 2999 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान की। इसमें 90 दिनों की अडिशनल वैलिडिटी ऑफर की जा रही है, यानी यूजर्स को 2999 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ लगभग तीन महीने की फ्री सर्विस दी जाएगी। इसके लिए 31 मार्च 2022 से पहले रिचार्ज कराना होगा। इस रिचार्ज प्‍लान के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और इसमें 90 दिन एक्‍स्‍ट्रा जुड़ने के बाद यूजर्स को 455 दिनों तक सर्विस मिलेगी। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोज 100SMS दिए जाएंगे। 

अब बात BSNL के 2399 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान की। यह रिचार्ज प्‍लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी 31 मार्च 2022 तक जो ऑफर पेश कर रही है, उसके तहत यूजर्स को इस प्लान के साथ 60 दिनों की अडिशनल सर्विस मिलेगी। इसके बाद प्‍लान की कुल वैलिडिटी 425 दिनों की हो जाएगी। इस प्लान के साथ यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा, प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉल के फायदे ऑफर किए जाते हैं। 

BSNL के ये दोनों ही रिचार्ज बेहतर हैं। सिंगल अमाउंट भले ही बड़ा है, लेकिन एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपको एक साल से ज्‍यादा समय तक रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। अगर आपका डेटा इस्‍तेमाल अधिक है, यानी आप ज्‍यादा वीडियो-गेमिंग-सर्फ‍िंग करते हैं, तो आप 2999 रुपये वाला रिचार्ज प्‍लान चुन सकते हैं। इसके साथ रोजाना 3GB डेटा दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप एक औसत यूजर हैं, तो 2399 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान के साथ जा सकते हैं। दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर्स से तुलना करें, तो BSNL के रिचार्ज किफायती हैं, लेकिन 4G नेटवर्क का जाल बेहतर नहीं होने की वजह से कई यूजर्स इन प्‍लान्‍स को नहीं चुन पाते।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »