5G नेटवर्क पर 20Gbps स्पीड का किया झूठा दावा! लगा 20 अरब रुपये का जुर्माना!

कमिशन ने कहा है कि मोबाइल कैरियर झूठी जानकारी विज्ञापन में दिखा रहे हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मई 2023 09:04 IST
ख़ास बातें
  • सर्विस प्रोवाइडर ने सबसे तेज 5जी स्पीड का झूठा दावा किया
  • 20Gbps की स्पीड देने का किया भ्रामक विज्ञापन
  • तीन बड़े नामों में SK Telecom, KT और LG Uplus शामिल हैं

5G नेटवर्क भारत समेत दुनिया के कई देशों में मौजूद है।

Korea में तीन बड़े मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर पर 25 अरब रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। रेगुलेटर ने ये जुर्माना 5G नेटवर्क स्पीड के बारे में गुमराह करने वाले विज्ञापन चलाने को लेकर लगाया है। इन तीन बड़े नामों में SK Telecom, KT और LG Uplus शामिल हैं। इन तीनों मोबाइल कैरियर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी 5जी नेटवर्क स्पीड को बढ़ा-चढ़ाकर बताया है। फेयर ट्रेड कमिशन का कहना है कि मोबाइल कैरियर ने विज्ञापन में जो स्पीड बताई है, वह एक सीमित वातावरण में उपलब्ध हो सकती है। ऐसे में इस तरह के विज्ञापन यूजर्स को भटकाने का काम कर रहे हैं, जो सही नहीं है। 

5G नेटवर्क भारत समेत दुनिया के कई देशों में मौजूद है। साउथ कोरिया में 5जी की स्पीड को लेकर भ्रामक विज्ञापन चलाने के लिए यहां के तीन बड़े मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर पर 25 मिलियन डॉलर से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। जो कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 20 अरब रुपये से ज्यादा का जुर्माना है। कोरिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रेगुलेटर ने ये जुर्माना एसके टेलीकॉम, केटी और एलजी यूप्लस पर लगाया है। फेयर ट्रेड कमिशन का आरोप है कि सर्विस प्रोवाइडर की विज्ञापन में दिखाई गई 5जी स्पीड एक निश्चित वातावरण में ही उपलब्ध हो पाती है, हर जगह नहीं। 
Advertisement

कमिशन ने कहा है कि मोबाइल कैरियर झूठी जानकारी विज्ञापन में दिखा रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि उपभोक्ता उनके नेटवर्क पर 20GB प्रति सेकंड की स्पीड पा सकते हैं, जो कि 5जी टेक्नोलॉजी में अभी केवल एक थ्योरी टारगेट ही है। कमिशन ने ये भी कहा है कि सर्विस प्रोवाइडर विज्ञापन में दिखाई गई स्पीड को खुद भी वैरिफाई करने में सफल नहीं हो पाए। उदाहरण के लिए SK Telecom और KT ने दावा किया कि उनके 5जी नेटवर्क पर 2GB की मूवी फाइल को डाउनलोड करने में सिर्फ 0.8 सेकंड लगते हैं। वहीं,  LG Uplus ने दावा किया था कि 5जी नेटवर्क पर 2.5GB की फाइल को डाउनलोड करने में 1 सेकंड का समय ही लगता है। 

FTC के मुताबिक, तीनों मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर ने कोरिया में सबसे तेज 5जी सर्विस उपलब्ध करवाने का दावा किया, जबकि उन्होंने इसके लिए कोई वैरिफाइड टेस्ट रिजल्ट नहीं दिखाया। जब इनके विज्ञापन दिखाए जा रहे थे तो तीनों मोबाइल कैरियर पर 5जी स्पीड 656 और 801mbps के बीच में थी जो कि 20GB की बताई गई स्पीड का केवल 3 या 4 प्रतिशत ही थी। इसलिए इन्होंने कंज्यूमर को गलत या भटकाने वाले विज्ञापन दिखाए हैं। तीनों में से SK Telecom कोरिया में सबसे ज्यादा 39.4 प्रतिशत का मार्केट शेयर लिए हुए है। KT के पास 22.4 प्रतिशत मार्केट शेयर है जबकि LG Uplus 20.8 प्रतिशत मार्केट शेयर लिए है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.