जियो और एयरटेल को आइडिया की चुनौती, हर नए 4जी स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये कैशबैक का ऑफर

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन को चुनौती देने के मकसद से आइडिया सेल्युलर ने नया कैशबैक ऑफर पेश किया है। यह टेलीकॉम कंपनी अपने सब्सक्राइबर को नया 4जी स्मार्टफोन खरीदने पर 2,000 रुपये तक कैशबैक देगी। यह ऑफर प्रीपेड के साथ पोस्टपेड सब्सक्राइबर के लिए है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2018 14:12 IST
ख़ास बातें
  • पहले 18 महीने में कुल 3,000 रुपये के रीचार्ज पर 750 रुपये कैशबैक मिलेगा
  • बाकी बची राशि अगले 18 महीने बाद मिलेगी
  • इस दौरान भी कम से कम 3,000 रुपये का रीचार्ज कराना होगा
रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन को चुनौती देने के मकसद से आइडिया सेल्युलर ने नया कैशबैक ऑफर पेश किया है। यह टेलीकॉम कंपनी अपने सब्सक्राइबर को नया 4जी स्मार्टफोन खरीदने पर 2,000 रुपये तक कैशबैक देगी। यह ऑफर प्रीपेड के साथ पोस्टपेड सब्सक्राइबर के लिए है। कंपनी का यह कैशबैक ऑफर हाल के दिनों में चलन में रहे 'प्रभावी कीमत' ऑफर से थोड़ा अलग है। क्योंकि प्रभावी कीमत वाला ऑफर सीमित मॉडल तक ही सीमित है। आइडिया के नए ऑफर में सब्सक्राइबर को अपनी पसंद के 4जी स्मार्टफोन चुनने की सुविधा है। इस ऑफर की सीधी भिड़ंत जियो के नए फुटबॉल ऑफर और एयरटेल के मेरा पहला स्मार्टफोन प्रोग्राम से है।

आइडिया का कहना है कि प्रीपेड ग्राहकों को कैशबैक पाने के लिए 199 रुपये के रीचार्ज पैक से हर महीने रीचार्ज करना होगा। वैसे, पहले 18 महीने में कुल 3,000 रुपये के रीचार्ज कराने पर 750 रुपये कैशबैक मिलेगा। बाकी बची राशि अगले 18 महीने बाद मिलेगी। इस दौरान भी कम से कम 3,000 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। इसके बाद ही 1,250 रुपये दिए जाएंगे। जोड़-घटाव के बाद यही कहा जा सकता है कि जिन सब्सक्राइबर को कुल 2,000 रुपये की राशि कैशबैक के तौर पर चाहिए, उन्हें 36 महीने में कुल 6,000 रुपये का रीचार्ज कराना होगा।

कैशबैक ऑफर आइडिया के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी है। लेकिन उन्हें निर्वाना वॉयस कॉम्बो प्लान को चुनना होगा। इसके लिए कम से कम 389 रुपये वाला प्लान चुनना ही होगा, वो भी 36 महीने के लिए।

आइडिया ने अभी यह साफ नहीं किया है कि ग्राहकों को कैशबैक की राशि कैसे मिलेगी। हमने इस बारे में आइडिया से स्पष्टिकरण मांगा है। इसके अलावा कैशबैक ऑफऱ 30 अप्रैल तक उपलब्ध होगा।  
Advertisement

पिछले हफ्ते रिलायंस जियो ने अपना फुटबॉल ऑफर पेश किया था। इस ऑफर के तहत कंपनी चुनिंदा हैंडसेट खरीदने वाले ग्राहकों को 2,200 रुपये का कैशबैक दे रही है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 4G Smartphones, Idea, Idea Cashback, India, Mobiles, Telecom

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.