रिलायंस जियो पेश करेगी नए ऑफर, टैरिफ प्लान में भी होगा बदलाव

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2017 17:18 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अपने टैरिफ प्लान को जल्द ही अपडेट करेगी
  • जियो प्राइम सब्सक्राइबर के लिए नए ऑफर हफ्ते के अंत तक पेश किए जाएं
  • याद रहे कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है
ट्राई का आदेश आया और रिलायंस जियो ने कथित तौर पर पालन किया। और रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफर रद्द हो गया। याद रहे कि जियो समर सरप्राइज़ का ऐलान रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी द्वारा 31 मार्च 2017 को किया गया था। इसके तहत रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहक 303 रुपये या इससे महंगे पैक से रीचार्ज करके 1 जुलाई तक कंपनी की हैप्पी न्यू ईयर ऑफर वाली सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे।

(पढ़ेंः समर सरप्राइज़ ऑफर की छुट्टीः अब भी ऑफर पाने का ये हैं तरीके)
Advertisement

लेकिन प्रतिद्वंद्वी टेलीकॉम कंपनियों से लगातार मिल रही शिकायत के बाद ट्राई एक्शन में आया और जियो समर सरप्राइज़ ऑफर बंद करने का आदेश दे दिया था। अच्छी बात यह रही कि कंपनी ने इस बीच अपने ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कुछ दिन का वक्त और दिया। दूसरी तरफ, पहले रीचार्ज कराने वाले ग्राहकों को भरोसा दिलाया गया कि ऑफर वापस हुआ लेकिन उनका पैसा बेकार नहीं जाएगा, फायदा मिलता रहेगा।

अब कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अपने टैरिफ प्लान को जल्द ही अपडेट करेगी और कई नए मज़ेदार ऑफर को पेश करेगी। आपको तो याद ही होगा कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की घोषणा करते वक्त मुकेश अंबानी ने कहा था कि यह शुरुआत है। आने वाले दिनों में जियो प्राइम सब्सक्राइबर के लिए और भी मज़ेदार ऑफर आते रहेंगे। संभव है कि जियो प्राइम सब्सक्राइबर के लिए नए ऑफर हफ्ते के अंत तक पेश किए जाएं और इन ऑफर के शुरू होने की तारीख 16 अप्रैल हो। याद रहे कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है।
Advertisement

इन ऑफऱ में क्या नया और खास होगा, इस संबंध में गैजेट्स 360 को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल, इंतज़ार ही एक मात्र उपाय है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Offer, Jio Plan, Jio Recharge
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.