Reliance Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: महंगे हुए प्लान, जानें कितना है अंतर

Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea ने हाल ही में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 17:50 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने एंट्री-लेवल प्लान की कीमत 155 रुपये से बढ़ाकर 189 रुपये कर दी है।
  • एयरटेल ने 179 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बढ़ाकर 199 रुपये कर दिया है।
  • Vi ने 28 दिनों की वैधता वाले प्लान को 179 रुपये से बढ़ाकर 199 रुपये किया।

Jio, Airtel और VI के नए प्रीपेड प्लान महंगे हो गए हैं।

Photo Credit: Unsplash/Philipp Lansing

Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea ने हाल ही में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। किफायती दामों में टेलीकॉम लाभ उठाने वाले यूजर्स के लिए यह खबर निराशाजनक खबर हो सकती है। इसी बीच अच्छी बात यह है कि टेलीकॉम कंपनियों ने नए प्लान लागू होने से पहले यूजर्स को पुराने प्लान के साथ रिचार्ज करने के लिए कुछ समय दिया है। Jio और Airtel के नए प्लान 3 जुलाई से और Vi के नए प्लान 4 जुलाई से प्रभावी होंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Jio, Airtel और Vi के नए प्लान में कितना अंतर है।


जियो के प्लान हुए महंगे:


Advertisement
Jio के एक महीने के प्रीपेड प्लान में काफी बदलाव देखने को मिला है। एंट्री-लेवल प्लान, जिसकी कीमत पहले 155 रुपये थी, अब 189 रुपये होगी। इस प्लान में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2GB डाटा और एसएमएस लाभ मिलते हैं। वहीं 249 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 299 रुपये कर दिया गया है और इसमें अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस के साथ प्रतिदिन 1GB डाटा शामिल है।

अधिक डाटा वाले प्लान जैसे कि 349 रुपये से बढ़कर 399 रुपये हो गया है। इसमें 2.5GB डेली डाटा मिलता है। 449 रुपये का प्लान, जो पहले 399 रुपये का था, उसमें 28 दिनों के लिए 3GB डेली डाटा मिलता है।
Advertisement

दो महीने की वैधता वाले प्लान को भी बदला गया है। 579 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 629 रुपये हो गई है, जिसमें डेली 1.5GB डाटा मिलता है, जबकि  533 रुपये वाला अब 629 रुपये का हो गया है, जिसमें 56 दिनों के लिए डेली 2GB डाटा मिलता है।

ज्यादा वैधता वाले प्लान में तीन महीने की वैधता वाला 666 रुपये का प्लान अब 799 रुपये में हो गया है। इसमें डेली 1.5GB डाटा मिलता है। 999 रुपये वाला प्लान बढ़कर 1199 रुपये का हो गया है, जिसमें 84 दिनों के लिए 3GB डेली डाटा शामिल है। 2,999 रुपये का वार्षिक प्लान अब 3599 रुपये का हो गया है, जिसमें पूरे साल के लिए रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है।


Advertisement
एयरटेल के प्लान हुए महंगे:


एयरटेल ने 179 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बढ़ाकर 199 रुपये, 455 रुपये वाले प्लान को बढ़ाकर 599 रुपये और 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बढ़ाकर 1,999 रुपये कर दिया है। 265 रुपये वाले प्लान को 299 रुपये में कर दिया है। 299 रुपये वाला प्लान अब 349 रुपये का हो गया है। 359 रुपये वाले प्लान के लिए 409 रुपये देने होंगे। वहीं 399 रुपये वाले प्लान को 449 रुपये में मिलेगा। 

479 रुपये वाले प्लान की कीमत 579 रुपये हो गई है, 549 रुपये वाले प्लान की कीमत 649 रुपये, 719 रुपये वाले प्लान की कीमत 859 रुपये, 839 रुपये वाले प्लान की कीमत 979 रुपये और 2,999 रुपये वाले प्लान की कीमत 3,599 रुपये कर दी गई है। डाटा ऐड ऑन वाले प्लान जिसकी शुरुआत सिर्फ 19 रुपये से होती थी, वह अब 22 रुपये में मिलेगा। इसमें एक दिन की वैधता के साथ 1GB डाटा दिया जाता है। 29 रुपये वाला प्लान अब 33 रुपये में मिलेगा और 65 रुपये वाले प्लान के लिए अब 77 रुपये देने होंगे।


Advertisement
वोडाफोन आइडिया ने महंगे किए प्लान:


Vodafone Idea ने अपने प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। 28 दिनों की वैधता वाले 179 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 199 रुपये कर दिया है। 84 दिनों की वैधता प्लान प्लान को 459 रुपये से बढ़ाकर 509 रुपये कर दिया है। लंबी वैधता के लिए 365 दिनों की वैधता वाले प्लान को अब 1799 रुपये से बढ़ाकर 1999 रुपये कर दिया है।
Advertisement

269 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़कर 299 रुपये हो गई है। 299 रुपये वाला प्लान बढ़कर 349 रुपये हो गया है। 319 रुपये वाला प्लान बढ़कर 379 रुपये हो गया है। 56 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत 479 रुपये से बढ़कर 579 रुपये हो गई है। 539 रुपये वाला प्लान बढ़कर 649 रुपये हो गया है।

84 दिनों की वैधता वाले प्लान कीमत अब 719 रुपये 859 रुपये हो गई है। 839 रुपये वाला प्लान 979 रुपये का हो गया है। 365 दिनों की वैधता वाला प्लान 2899 रुपये से 3499 रुपये का हो गया है। डाटा ऐड ऑन वाले प्लान मंहगे हुए हैं। 19 रुपये वाला प्लान 22 रुपये का हो गया है, वहीं 39 वाला प्लान 48 का हो गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Airtel, Vodafone Idea, Prepaid Plan, Postpaid Plan

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.