वायरलाइन टेलीकॉम सर्विस में भी रिलायंस जियो टॉप पर, BSNL को पीछे छोड़ा

देश में टेलीकॉम सर्विसेज की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है कि जब किसी प्राइवेट कंपनी ने वायरलाइन सेगमेंट में पहला स्थान लिया है

वायरलाइन टेलीकॉम सर्विस में भी रिलायंस जियो टॉप पर, BSNL को पीछे छोड़ा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL पिछले 22 वर्षों से वायरलाइन सर्विसेज उपलब्ध करा रही है

ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो के अगस्त में वायरलाइन सब्सक्राइबर्स लगभग 73.52 लाख हो गए
  • BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या 71.32 लाख की थी
  • Reliance Jio ने 5G सर्विसेज का चार शहरों में बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अगस्त में फिक्स्ड-लाइन सर्विस में भी पहला रैंक हासिल कर लिया है। देश में टेलीकॉम सर्विसेज की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है कि जब किसी प्राइवेट कंपनी ने वायरलाइन सेगमेंट में टॉप पोजिशन पर कब्जा किया है। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की रिपोर्ट के अनुसार, जियो के अगस्त में वायरलाइन सब्सक्राइबर्स लगभग 73.52 लाख पर पहुंच गए, जबकि BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या 71.32 लाख की थी। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL पिछले 22 वर्षों से वायरलाइन सर्विसेज उपलब्ध करा रही है। जियो ने ये सर्विस तीन वर्ष पहले शुरू की थी। देश में वायरलाइन सब्सक्राइबर्स की संख्या अगस्त में बढ़कर लगभग 2.59 करोड़ हो गई। यह आंकड़ा जुलाई में लगभग 2.56 करोड़ का था। सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ने में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है। जियो के सब्सक्राइबर्स में लगभग 2.62 लाख और भारती एयरटेल के सब्सक्राइबर्स में 1.19 लाख की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया के वायरलाइन सब्सक्राइबर्स 4,202 और टाटा टेलीसर्विसेज के 3,769 बढ़े हैं। 

सरकारी टेलीकॉम कंपनियों BSNL और MTNL के वायरलाइन कस्टमर्स में क्रमशः 15,734 और 13,395 की कमी हुई है। Reliance Jio ने 5G सर्विसेज का चार शहरों में बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है। इन शहरों में दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता और वाराणसी शामिल हैं। इसमें यूजर्स को 1Gbps से अधिक की डाउनलोड स्पीड मिल रही है। कंपनी ने बताया है कि ट्रायल के दौरान 5G सर्विसेज केवल निमंत्रण के आधार पर उपलब्ध होंगी।

इन चार शहरों के अलावा अन्य शहरों के लिए भी कंपनी जल्द ही इस हाई-स्पीड नेटवर्क का ट्रायल शुरू करेगी। यूजर्स को शहर में नेटवर्क कवरेज के पूरा होने तक ट्रायल में ये सर्विसेज मिलती रहेंगी। यूजर्स को रिलायंस जियो के SIM को बदलने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी सभी हैंडसेट ब्रांड्स के साथ उनके 5G हैंडसेट्स को रिलायंस जियो की इन सर्विसेज के लिए सक्षम बनाने पर काम कर रही है। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश भर में 5G नेटवर्क पर लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च करने की घोषणा की थी। भारती एयरटेल ने भी इन हाई-स्पीड सर्विसेज को कुछ शहरों में शुरू कर दिया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »