देश में 4जी के प्रसार से रिलायंस जियो को होगा लाभ: रिपोर्ट

देश में 4जी के प्रसार से रिलायंस जियो को होगा लाभ: रिपोर्ट
विज्ञापन
देश में 4जी दूरसंचार सेवाओं की स्वीकृति तेजी से बढ़ेगी और रिलायंस जियो की पेशकश आकर्षक साबित होगी। यह बात आईडीएफसी सिक्योरिटीज ने अपनी एक रिपोर्ट में कही। अवसंरचना वित्तीयन कंपनी आईडीएफसी की निवेश बैंकिंग इकाई ने रिपोर्ट में कहा, "सिम एक्टिवेशन की कुछ शुरुआती कठिनाइयों को छोड़ दिया जाए, तो आर-जियो कनेक्शन उपयोग करने का कुल अनुभव अन्य कंपनियों की सेवाओं से बेहतर रहा है।"

रिपोर्ट में कहा गया है, "राजमार्गो पर समान कवरेज, वॉयस कॉल की स्पष्टता, मनोरंजन एप्लीकेशनों -खासकर जियो प्ले- का बेहतर अनुभव और तेज डाटा रफ्तार इसकी प्रमुख खूबियां रही।"

रिपोर्ट के मुताबिक, "मकानों के अंदर कवरेज (लिफ्ट, बेसमेंट, शॉपिंग मॉल) में सुधार की कुछ गुंजाइश है। अपनी जांच में हमने एयरटेल 4जी नेटवर्क को इसके सबसे समीप पाया।"

कुल मिलाकर आईडीएफसी सिक्योरिटीज देश में 4जी सेवाओं की स्वीकृति को लेकर उत्साहित है।

रिपोर्ट के मुताबिक, "देश में 4जी को 3जी के मुकाबले अधिक तेजी से स्वीकृति मिलेगी, क्योंकि डिवाइस इकोसिस्टम और नेटवर्क उपलब्धता तेजी से परिपक्व हो रही है।"

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, "दूरसंचार क्षेत्र की बदलती तस्वीर के बीच आर-जियो एक संपूर्ण संचार सेवा पेश करने की तैयारी कर रही है, जो बाजार में उथल-पुथल मचा देगी।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance, reliance jio, 4g, internet
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »