रिलायंस जियो के शुल्क प्लान नियमानुसारः ट्राई

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 2 फरवरी 2017 18:56 IST
ख़ास बातें
  • ट्राई इस बारे में शीघ्र ही एयरटेल व आइडिया को सूचित करेगा
  • रिलायंस जियो की सभी सेवाएं अभी नि:शुल्क हैं
  • कंपनी की सेवाएं मार्च 2017 के आखिर तक मुफ्त में उपलब्ध होंगी
दूरसंचार नियामक ट्राई ने गुरुवार को कहा कि रिलायंस जियो की शुल्क दर योजनाएं उसके नियमों व मौजूदा शुल्क दर आदेशों के अनुरूप ही है।

सूत्रों के अनुसार ट्राई इस बारे में शीघ्र ही मौजूदा कंपनी भारती एयरटेल व आइडिया सेल्युलर को सूचित कर सकता है। इन कंपनियों ने रिलायंस जियो की सभी सेवाओं की नि:शुल्क पेशकश को 90 दिन के बाद भी जारी रखे जाने को चुनौती दी थी। कंपनी की इस पेशकश की अवधि 31 दिसंबर 2016 को बढ़ाई थी जिसे उसने बढ़ाकर अब मार्च 2017 के आखिर तक कर दिया है।

सूत्रों ने कहा, "ट्राई ने शुल्क दरों की समीक्षा की और पाया कि शुल्क दर नियमों व मौजूदा शुल्क दर आदेशों के अनुकूल ही है।"

उल्लेखनीय है महान्यायवादी ने भी हाल ही में ट्राई को बताया था कि रिलायंस जियो की शुल्क दर योजनाएं मौजूदा नियमों या नियामक के किसी आदेश का उल्लंघन नहीं करती इसलिए ट्राई को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
Advertisement

सूत्रों ने कहा कि टीडीसैट में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान ट्राई के वकील ने कहा कि नियामक ने इस मुद्दे पर फैसला पहले ही कर लिया है। टीडीसैट ने ट्राई से अपने फैसले के बारे में सूचित करने को कहा। मामले में अब छह फरवरी को सुनवाई होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Plans, TRAI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  4. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  5. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  6. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  7. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  8. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  9. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  10. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.