रिलायंस जियो सिम हर किसी को चाहिए, लेकिन ये है जमीनी हकीकत

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 सितंबर 2016 13:08 IST
ख़ास बातें
  • सोमवार से, रिलायंस जियो सिम हर किसी के लिए उपलब्ध है
  • भारी मांग के चलते सिम को पाना हर किसी के लिए संभव नहीं हो रहा
  • जिन्हें सिम मिली है वो 4जी जियो सिम एक्टिव ना होने की शिकायत कर रहे हैं
पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो 4जी सर्विस लॉन्च की। इस नए नेटवर्क को लेकर चारों तरफ जबरदस्त खुमार है।  लाइफटाइम मुफ्त कॉलिंग ऑफर की वजह से रिलायंस जियो सिम की बड़ी मांग है। इसके अलावा 31 दिसंबर 2016 तक इस नेटवर्क पर हर सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है। यूज़र हर दिन 4जी स्पीड पर 4 जीबी डेटा का इस्तेमाल बिना कोई पैसा चुकाए कर सकेंगे।

लेकिन अब समस्या यह है कि रिलायंस जियो सिम को पाना कठिन से कठिन होता जा रहा है। गैज़ेट्स 360 ने रिलायंस जियो सिम बेचने वाले रिलायंस डिजिटल, रिलायंस डिजिटल एक्सप्रेस मिनी और थर्ड पार्टी स्टोर पर जाकर पड़ताल की। और हमें पता चला कि जियो सिम कार्ड उपलब्ध नहीं है। गैज़ेट्स 360 ने रिलायंस जियो से कई बार इस देरी के बारे में जानने की कोशिश की लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement

हालांकि, गैज़ेट्स 360 को पता चला है कि रिलायंस जियो ने सिम कार्ड जारी करना बंद कर दिए हैं। ताकि पहले बड़ी संख्या में जारी किए जा चुके सिम कार्ड को पहले एक्टिवेट किया जा सके। यह उन लोगों के लिए अच्छी बात है जिन्हें सिम कार्ड पाने में तो सफलता मिल गई है लेकिन अधिकतर लोग अभी भी कई दिनों से सिम एक्टिवेट होने का इंतज़ार कर रहे हैं। एक सूत्र के मुताबिक, इस मैसेज को कई डीलर और कर्मचारियों को भेजा गया है। इस मैसेज में लिखा है, ''जियो सुनील दत्त से अगले ऑर्डर तक महाराष्ट्र में एक्टिवेशन की प्रकिया नहीं शुरू करेगी। क्योंकि पहले ही बाजार में 50 हजार से ज्यादा सिम काड बेचे जा चुके हैं जिन्हें अभी एक्टिव किया जाना बाकी है। इसलिए ग्राहकों को सिम कार्ड ना दें क्योंकि इससे सिर्फ सिरदर्द ही बढ़ेगा और इससे कंपनी की छवि खराब होगी। जियो टीम ने सभी डिस्ट्रीब्यूटर और कंपनी के कर्मचारियों की इस मेल को भेज दिया है।''

सुनील दत्त रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट हैं। इससे पहले वो भारत में ब्लैकबेरी के हेड रह चुके हैं। यह बयान मुकेश अंबानी के उस बयान से काफी अलग है जिसमें कहा गया था कि लोग ईकेवाईसी का इस्तेमाल करने के बाद स्टोर पर जाकर एक्टिव सिम कार्ड ले सकेंगे। गैज़ेट्स 360 का मानना है कि इस प्रक्रिया को अभी भी जारी किया जा रहा है।
Advertisement

इस बीच, कई सारे लोग जियो सिम पाने की चाहत में रिलायंस स्टोर का रुख कर रहे हैं । लेकिन जियो 4जी सिम कार्ड ना मिलने के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। लोग लाइनों में खड़े हैं और उनके हाथ में वह कूपन भी है जो स्टोर ने एक दिन पहले ही जारी किए हैं। इस सबके बावज़ूद लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है।
Advertisement

एक व्यक्ति ने हमें बताया, ''हमें बताया गया है कि सिर्फ 50 सिम बांटे जाएंगे। मेरे पास स्टोर से मिला कूपन है और मैं लाइन में खड़ा हूं। मेरे कूपन का नंबर 8 है। स्टोर वाले कह रहे हैं कि सिर्फ उन्हीं लोगों को सिम कार्ड मिलेगा जिनके पास कूपन है। मुझे कल कूपन मिला और आज मैं लाइन में लगा हूं लेकिन ये लोग कर रहे हैं कि सिम कार्ड खत्म हो गए हैं।''

सिम खरीदने के इच्छुक ग्राहक कई-कई बार स्टोर के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनसे दो या तीन दिन बाद वापस आने के लिए कहा जा रहा है। कई लोगों ने गैज़ेट्स 360 को बाया कि स्टोर स्टाफ ने उनसे अगले दिन आने को कहा और कई बार आने के बावज़ूद कुछ भी साफ नहीं बताया जा रहा है कि चल क्या रहा है। ना ही कोई सही समय बताया जा रहा है कि जियो सिम कार्ड कब उपलब्ध होंगे।
Advertisement


एक बात जो अब स्पष्ट हो चुकी है कि रिलायंस जियो सिम कार्ड बाजार में नहीं मिल रहा है। हो सकता है इसका कारण कंपनी की उम्मीद से ज्यादा सिम कार्ड के लिए मांग हो। या फिर हो सकता है कि कंपनी अपने नेटवर्क पर एक नियंत्रित संख्या में ही ग्राहक को रखने की कोशिश कर रही है। लेकिन निराशाजनक बात है कि फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और इस वजह से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
Advertisement

एक स्टोर मैनेजर ने हमें बताया, ''हमें खुद नहीं पता है कि सिम कार्ड क्यों नहीं मिल रहे हैं। हमारे सीनियर लोगों को भी पता है कि हर जगह भीड़ है। लेकिन हमें ज्यादा सिम कार्ड ना मिलने की जानकारी नहीं दी गई है।'' किसी तरह की बातचीत के अभाव है और हो सकता है इससे रिलायंस जियो की अच्छी छवि को खतरा पहुंचे। जमीनी हकीकत बहुत हैरान करने वाली नहीं है लेकिन इस बारे में कंपनी का रूख निराशाजनक है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.