Reliance Jio इस्तेमाल करना अब कितना महंगा? जानें

रिलायंस जियो ने वादे के मुताबिक अपने प्रीपेड और पोस्टपेड टैरिफ प्लान में बदलाव कर दिए हैं। नए प्लान 19 अक्टूबर से लागू भी हो गए हैं। अब आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे। क्या Jio ने एक बार फिर सस्ते प्लान ही पेश किए हैं? कहीं प्लान महंगे तो नहीं हो गए? प

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2017 15:18 IST
ख़ास बातें
  • जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड टैरिफ प्लान में बदलाव किए
  • नए प्लान 19 अक्टूबर से लागू भी हो गए हैं
  • 399 रुपये वाले पुराने रीचार्ज पैक की कीमत अब 459 रुपये हो गई है
रिलायंस जियो ने वादे के मुताबिक अपने प्रीपेड और पोस्टपेड टैरिफ प्लान में बदलाव कर दिए हैं। नए प्लान 19 अक्टूबर से लागू भी हो गए हैं। अब आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे। क्या Jio ने एक बार फिर सस्ते प्लान ही पेश किए हैं? कहीं प्लान महंगे तो नहीं हो गए? पहली नज़र में प्लान को देखने के बाद यही कहा जाएगा कि अब ग्राहकों को पहले जितना फायदा नहीं मिल रहा। लेकिन नए जियो प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पहले की तरह दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में किफायती हैं। रिलायंस जियो के प्लान में किए गए बदलाव का असर आपके बटुए पर कितना पड़ेगा? आइए इस सवाल का जवाब देते हैं।

शुरुआत प्रीपेड प्लान से करते हैं। कंपनी की कोशिश यही रही है कि प्लान की कीमत के साथ कोई छेड़छाड़ ना की जाए। हालांकि, कई रीचार्ज प्लान की वैधता कम हो गई है तो कुछ में 4जी डेटा पहले की तुलना में कम मिलेगा। सबसे पहले 399 रुपये वाले जियो धन धना धन ऑफर को ही ले लीजिए। पहले यह प्लान 84 दिन की वैधता के साथ आता है। लेकिन अब इसकी वैधता 70 दिनों की हो गई है। इस प्लान के साथ मिलने वाले ऑफर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब भी ग्राहक हर दिन इस्तेमाल के लिए अनलिमिटेड डेटा पाएंगे, 4जी स्पीड में सिर्फ 1 जीबी डेटा ही मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा ज़ारी है।

(पढ़ें: रिलायंस जियो के सभी प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान)

399 रुपये वाले पुराने रीचार्ज पैक की कीमत अब 459 रुपये हो गई है। यानी आपको अब 60 रुपये ज़्यादा खर्चने होंगे। जियो प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके साथ मुफ्त फोन कॉल की सुविधा भी ज़ारी रहेगी। मुफ्त एसएमएस और कंपनी के सभी ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन वाला फायदा मिलता रहेगा।
Advertisement

पहले 309 रुपये वाले जियो पैक में 56 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा हर रोज मिलता था, लेकिन अब इसे प्रीपेड रीचार्ज की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, रीचार्ज कराने के दौरान यूज़र के पास इस पैक को चुनने का विकल्प रहता है।
Advertisement
 

999 रुपये वाले जियो प्लान में अब 90 जीबी की जगह 60 जीबी डेटा मिलेगा। इसका प्लान की वैधता अब भी 90 दिनों की है और अन्य ऑफर में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। ऐसा ही 1,999 और 4,999 रुपये वाले पैक के साथ किया गया है। 1,999 रुपये वाले जियो प्लान में अब ग्राहकों को 155 जीबी की जगह 125 जीबी डेटा मिलेगा, 180 दिनों की वैधता के साथ। वहीं, 4,999 रुपये वाले प्लान में 380 जीबी की जगह 350 जीबी डेटा दिया जाएगा। यह प्लान 360 दिनों की वैधता के साथ आता है। ये बदलाव बताते हैं कि कंपनी ने कीमत में कोई छेड़छाड़ नहीं की है, सिर्फ 4जी स्पीड डेटा को बदल डाला है।

छोटे रीचार्ज पैक पर गौर करें तो ग्राहक अब 19 रुपये के रीचार्ज पर 200 एमबी की जगह 150 एमबी डेटा पाएंगे। बता दें कि एक और बड़ा बदलाव सभी डेटा प्लान में 4जी डेटा की सीमा खत्म होने के बाद ग्राहकों को मिलने वाले स्पीड में किया गया है। पहले 4जी डेटा सीमा पूरी होने के बाद 128 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलता था। लेकिन अब ग्राहक 64 केबीपीएस की स्पीड से डेटा पाएंगे।
Advertisement

ऐसा नहीं है कि ग्राहकों को सिर्फ नुकसान हुआ है। टैरिफ प्लान में किए गए बदलाव का बड़ा फायदा 149 रुपये वाला प्लान चुनने वाले यूज़र को होगा। अब इन यूज़र को 28 दिनों तक इस्तेमाल करने के लिए 2 जीबी की जगह 4 जीबी डेटा मिलेगा।
Advertisement

अब पोस्टपेड प्लान पर गौर करते हैं। पोस्टेपेड यूज़र इस बात से चौंक सकते हैं कि सभी प्लान की वैधता कम कर दी गई है। जियो के सभी पोस्टपेड प्लान अब एक बिलिंग साइकिल यानी 30 दिन की वैधता के साथ ही आते हैं। याद रहे कि पहले Reliance Jio के पोस्टपेड ग्राहकों को तीन महीने के लिए एक ही बिल का भुगतान करना पड़ता था। बहरहाल, अब हर पोस्टपेड प्लान के साथ एक सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी है और निर्धारित 4जी स्पीड डेटा खत्म होने पर इंटरनेट डेटा 64 केबीपीएस की स्पीड में मिलेगा।
 

प्लान की बात करें तो, 309 रुपये वाला प्लान अभी भी पोस्टपेड लिस्टिंग में शामिल है। इस प्लान में 400 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉज़िट करने पर 30 जीबी डेटा हर रोज मिलता है। वहीं 409 रुपये वाले पैक में 500 रुपये डिपॉजिट करने होंगे और यूज़र को बिना किसी डेली लिमिट के 20 जीबी डेटा मिलेगा।

509 रुपये वाले प्लान में 2 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से कुल 60 जीबी डेटा मिलता है और सिक्योरिटी डिपॉजिट 600 रुपये है। अगर आप हर रोज 3 जीबी डेटा चाहते हैं तो 950 रुपये डिपॉजिट करके नया 799 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं। जियो का सबसे महंगा पोस्टपेड प्लान 999 रुपये का है जिसमें यूज़र को बिना किसी डेली लिमिट के 60 जीबी डेटा मिलता है। इस पैक के लिए सिक्योरिटी डिपॉज़िट 1,150 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.