Reliance Jio रीचार्ज पैक हुआ महंगा, 399 रुपये वाले प्लान का फायदा अब 459 रुपये में

रिलायंस जियो का 399 रुपये वाला धन धना धन प्लान 459 रुपये का हो जाएगा। यह जानकारी गैजेट्स 360 को मिली है। दरअसल, पिछले हफ्ते 399 रुपये के रीचार्ज पैक के साथ कैशबैक ऑफर का ऐलान करते वक्त कंपनी ने कहा था कि नए टैरिफ प्लान 19 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे।

Reliance Jio रीचार्ज पैक हुआ महंगा, 399 रुपये वाले प्लान का फायदा अब 459 रुपये में
ख़ास बातें
  • नए टैरिफ प्लान 19 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे
  • 459 रुपये वाला जियो प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आएगा
  • 399 रुपये वाले प्लान की वैधता अब 70 दिनों की हो जाएगी
विज्ञापन
रिलायंस जियो का 399 रुपये वाला धन धना धन प्लान 459 रुपये का हो जाएगा। यह जानकारी गैजेट्स 360 को मिली है। दरअसल, पिछले हफ्ते 399 रुपये के रीचार्ज पैक के साथ कैशबैक ऑफर का ऐलान करते वक्त कंपनी ने कहा था कि नए टैरिफ प्लान 19 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे।

गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि 459 रुपये वाले जियो प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके साथ मुफ्त फोन कॉल की सुविधा भी ज़ारी रहेगी। मुफ्त एसएमएस और कंपनी के सभी ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन वाला फायदा मिलता रहेगा। नए टैरिफ प्लान के तहत, 399 रुपये वाले प्लान में अब ग्राहकों को 70 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके साथ पुराने ऑफर जारी रहेंगे। जियो प्लान 19 अक्टूबर से लागू होंगे। प्लान नए के साथ मौजूदा रिलांयस जियो ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसका मतलब है कि ग्राहकों के पास 84 दिनों की वैधता वाला 399 रुपये वाला प्लान खरीदने का मौका अब भी है। कंपनी ने पहले ही बताया था कि इसके साथ दिवाली कैशबैक ऑफर 18 अक्टूबर तक चलेगा। कंपनी इस रीचार्ज प्लान के साथ 400 रुपये का कैशबैक दे रही है। कैशबैक की राशि 50 रुपये के आठ वाउचर के तौर पर दी जाएगी। इनका इस्तेमाल 15 नवंबर के बाद किया जा सकेगा।
 

रिलायंस जियो के अन्य प्रीपेड प्लान

509 रुपये वाले प्लान की वैधता प्रीपेड ग्राहकों के लिए कम कर दी गई है। अब 56 दिन के बजाय इस प्लान की वैधता 49 दिनों की होगी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस कीमत वाले पोस्टपेड प्लान की वैधता में क्या बदलाव किया गया है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 4जी स्पीड में 2 जीबी डेटा मिलेगा। 399 और 459 रुपये वाले पैक के अन्य ऑफर भी इस रीचार्ज पैक का हिस्सा हैं।

टैरिफ प्लान में किए गए बदलाव का बड़ा फायदा 149 रुपये वाला प्लान चुनने वाले यूज़र को होगा। अब इन यूज़र को 28 दिनों तक इस्तेमाल करने के लिए 2 जीबी की जगह 4 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान के अन्य फायदों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

999 रुपये वाले जियो प्लान में अब 90 जीबी की जगह 60 जीबी डेटा मिलेगा। इसका प्लान की वैधता अब भी 90 दिनों की है और अन्य ऑफर में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। ऐसा ही 1,999 और 4,999 रुपये वाले पैक के साथ किया गया है। 1,999 रुपये वाले जियो प्लान में अब ग्राहकों को 155 जीबी की जगह 125 जीबी डेटा मिलेगा, 180 दिनों की वैधता के साथ। वहीं, 4,999 रुपये वाले प्लान में 380 जीबी की जगह 350 जीबी डेटा दिया जाएगा।

कम कीमत वाले रीचार्ज पैक की बात करें तो जियो अब 19 रुपये के रीचार्ज पर 200 एमबी की जगह 150 एमबी डेटा देगी। नया 52 रुपये का रीचार्ज पैक आया है जिसकी वैधता 7 दिनों की है। इसमें ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 150 एमबी 4जी डेटा मिलेगा। यही फायदा 98 रुपये वाले पैक में मिलेगा, लेकिन 2 हफ्तों के लिए। बता दें कि सभी डेटा प्लान में 4जी डेटा की सीमा खत्म होने के बाद ग्राहकों को 128 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »