रिलायंस जियो ने अब पेश किया 'बाय वन गेट वन' ऑफर

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 3 मार्च 2017 16:07 IST
ख़ास बातें
  • बता दें कि यह ऑफर जियो प्राइम सब्सक्राइबर के लिए है
  • दो किस्म के रीचार्ज के लिए 'बाय वन गेट वन' ऑफर पेश किया गया है
  • कंपनी के इस ऑफर के तहत ग्राहकों को और डेटा मिलेगा
ऐसा लगता है कि रिलायंस जियो ग्राहकों को लुभाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। हाल ही में कंपनी के जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन का आगाज़ हुआ था। इस सेवा की मदद से कंपनी के ग्राहक किफायती दाम में 4जी डेटा के साथ अन्य सुविधाएं पा सकेंगे। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर दो किस्म के रीचार्ज के लिए 'बाय वन गेट वन' ऑफर पेश किया है।

(जानें: जियो प्राइम प्लान को ऐसे करें रीचार्ज और सब्सक्राइब)
Advertisement

बता दें कि यह ऑफर जियो प्राइम सब्सक्राइबर के लिए है। जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहक अगर 303 रुपये का रीचार्ज करवाते हैं तो उन्हें जियो की ओर से 201 रुपये का एड-ऑन पैक मुफ्त दिया जाएगा। 201 रुपये वाले एड-ऑन पैक का मतलब है कि ग्राहक को 28 दिनों की वैधता वाले पैक के साथ 5 जीबी और डेटा दिया जाएगा। वहीं, 499 रुपये और उसके ऊपर के रीचार्ज पर रिलायंस जियो की ओर से अतिरिक्त 10 जीबी डेटा दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि 10 जीबी डेटा पैक की कीमत 301 रुपये है जो हम ग्राहक को मुफ्त दे रहे हैं।

(पढ़ें: रिलायंस जियो प्राइम लेने पर आपको मिलेगा कितना फायदा? जानें)

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को लॉन्च करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि नई सेवा से डेटा की कीमत तो कम होगी ही और ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का जियो ऐप सेवाएं मुफ्त में मिलेंगी। यह सेवा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। अब कंपनी के नए ऑफर आ जाने के बाद ग्राहकों को पहले की तुलना में और डेटा मिलेगा। आप चाहें तो यहां पर क्लिक करके जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के सभी प्लान के बारे में जान सकते हैं।
Advertisement

(जानें: रिलायंस जियो पर 1000 मिनट वॉयस कॉल के बाद लगेगा चार्ज? जानें सच)

रिलायंस जियो के नए ऑफर को भी कंपनी द्वारा करीब 10 करोड़ ग्राहकों को नेटवर्क से जोड़े रखने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। याद दिला दें कि रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के ऐलान के वक्त कंपनी ने सिर्फ 303 रुपये वाले पैक का खुलासा किया था। प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले 99 रुपये का रीचार्ज कराना होगा और यह सब्सक्रिप्शन 31 मार्च 2017 तक ले लेना है। इसकी वैधता एक साल की है। इसके बाद अगर ग्राहक 303 रुपये वाला पैक चुनता है तो उसे अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 28 दिनों के लिए 28 जीबी डेटा मिलेगा। हर दिन 4जी स्पीड वाले डेटा की सीमा 1 जीबी होगी। लेकिन नए ऑफर के बाद डेटा कुल 33 जीबी हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Reliance Jio Offer, Jio Prime Sub
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  6. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.