Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!

Reliance Jio अब अंतरिक्ष से हाई स्पीड इंटरनेट प्रदान करने के लिए तेजी से काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2026 21:00 IST
ख़ास बातें
  • Jio अब अंतरिक्ष से हाई स्पीड इंटरनेट प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।
  • Jio 1600 सैटेलाइट्स का अपना लो अर्थ ऑर्बिट नेटवर्ट तैयार कर रहा है।
  • Jio टेस्ट फ्लाइट के तौर पर कुछ सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजेगा।

सैटेलाइट के जरिए दूर-दराज के इलाकों में भी नेटवर्क पहुंचेगा।

Photo Credit: Pexels/Zelch Csaba

Reliance Jio अब अंतरिक्ष से हाई स्पीड इंटरनेट प्रदान करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। जहां एलन मस्क की Starlink अंतरिक्ष से इंटरनेट प्रदान कर रही है तो Jio टक्कर देने के लिए 1600 सैटेलाइट्स का अपना लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) नेटवर्ट तैयार कर रहा है। टेस्ट फ्लाइट के तौर पर कंपनी कुछ सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजेगी, जिससे हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और अन्य टेक्नोलॉजी के लिए फंक्शन की चेक किया जाएगा, बड़े स्तर पर सैटेलाइट भेजने से पहले कंपनी ये तैयारी करेगी। आज से लगभग 1 साल बाद कंपनी अंतरिक्ष में जाने वाली है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio पहले से ही मंजूरी के लिए आवेदन कर रही है और कुछ सालों से जरूरी लाइसेंस हासिल कर रही है। अब जियो ने अंतरिक्ष में अपने भेजे जाने वाले सैटेलाइट के लिए स्लॉट सुरक्षित करने के लिए इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशंस यूनियन (ITU) में आवेदन किया है। जियो सितंबर, 2027 तक अपने कुछ टेस्ट सैटेलाइट्स को भोजना चाहता है। इस टेस्ट के जरिए जियो यह जांच करेगा कि सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और अन्य तकनीकों के फंक्शन किस प्रकार काम करेंगे, क्योंकि बड़े स्तर पर सैटेलाइट भेजने से पहले यह काफी जरूरी होगा।

1600 सैटेलाइट नेटवर्क बनाने का प्लान

Reliance Jio अपने सैटेलाइट नेटवर्क को पूरा बनाने के लिए कुल 1600 से ज्यादा सैटेलाइट भेजने का प्लान बना रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Jio अंतरिक्ष में 2030 तक लगभग 400-450 सैटेलाइट भेजने का प्लान बना रहा है। इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) से जियो को मंजूरी भी मिली है।

बेहतर होगा नेटवर्क

सैटेलाइट के जरिए Jio उन क्षेत्रों में भी हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्रदान करेगा, जहां अच्छी कनेक्टिविटी नहीं मिली है। जियो द्वारा अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले हर सैटेलाइट से 100-150 Gbps की स्पीड मिलेगी। जबकि सैटेलाइट नेटवर्क पूरा होने पर कुल स्पीड 4-4.8 Tbps तक हो जाएगी। जो कि Starlink द्वारा किए गए 600 Gbps स्पीड के आवेदन और Amazon Leo द्वारा भारत में किए गए 3 Tbps के आवेदन के मुकाबले में ज्यादा है। आपको बता दें कि Jio के सैटेलाइट अपने कॉम्पिटिटर्स जैसे कि Starlink की तुलना में ज्यादा ऊंचाई पर काम करेंगे। लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट के मामले में यह बेहतर माना जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Satellite Internet, Satellite, Jio, Starlink

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.