Reliance Jio ने Happy New Year 2026 प्रीपेड प्लान किए लॉन्च, Google Gemini Pro के फायदे मिलेंगे फ्री

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने प्रीपेड प्लान्स पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नए रिचार्ज पेश किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2025 07:54 IST
ख़ास बातें
  • Jio Hero Annual रिचार्ज की कीमत 3,599 रुपये है।
  • Jio Super Celebration Monthly रिचार्ज की कीमत 500 रुपये है।
  • Jio Flexi Pack सिर्फ 103 रुपये में आता है।

Jio के प्रीपेड प्लान में Google Gemini Pro का एक्सेस मिल रहा है।

Photo Credit: Jio

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने प्रीपेड प्लान्स पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नए रिचार्ज पेश किए हैं। इन प्लान को Happy New Year 2026 के तहत पेश किया गया है। इसमें तीन प्लान शामिल हैं जो कि ग्राहकों को लंबे समय की वैधता, एंटरटेनमेंट फायदे और एआई सर्विस प्रदान करते हैं। प्लान की शुरुआत 103 रुपये से होती है और 500 रुपये के मासिक प्लान के साथ 3599 रुपये वाला वार्षिक प्लान भी शामिल है। नए प्लान में गूगल के साथ साझेदारी में Gemini Pro AI सर्विस भी ग्राहकों को मुफ्त में प्रदान की जा रही है। ये नए प्रीपेड प्लान Jio की आधिकारिक वेबसाइट, MyJio ऐप और अन्य चेकपॉइंट्स पर उपलब्ध होंगे। आइए Jio के हैप्पी न्यू ईयर प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio Hero Annual Recharge
Jio Hero Annual रिचार्ज की कीमत 3,599 रुपये है। इस प्लान को लंबे समय तक टेलीकॉम फायदों की जरूरत वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। यह प्लान रोजाना 2.5GB डाटा प्रदान करता है, जिसमें अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। इसके अलावा यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस भी प्रदान करता है। अन्य फायदों में 18 महीने के लिए Google Gemini Pro प्लान का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इस प्रमोशनल प्लान की मेंबरशिप 35,100 रुपये की बताई जाती है।

Advertisement

Jio Super Celebration Monthly Plan
Jio Super Celebration Monthly रिचार्ज की कीमत 500 रुपये है। इस प्लान को महीने भर तक टेलीकॉम और एंटरटेनमेंट लाभ वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। वहीं इस प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनिलमिटेड फायदे मिलते हैं। यह प्लान प्रतिदिन 100 एसएमएस भी पेश करता है। अन्य फायदों की बात करें तो यूट्यूब प्रीमियम, जियो हॉटस्टार, अमेजन PVME, सोनी लिव, जी5, लॉयन्सगेट प्ले, डिस्कवरी प्लस, सन नेक्स्ट,  Kancha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi शामिल हैं। इसके अलावा यह प्लान 18 महीने के लिए Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन का मुफ्त एक्सेस देता है।

Jio Flexi Pack
Jio Flexi Pack सिर्फ 103 रुपये में आता है, जिसमें कुल 5GB डाटा प्रदान किया जाता है। यह प्लान डाटा की जरूरतों के साथ-साथ रीजनल कंटेंट का एक्सेस भी प्रदान करता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक रहती है। एंटरटेनमेंट के लिए यूजर्स को तीन पैक में से एक का चयन करना होगा। हिंदी पैक में JioHotstar, Zee5 और SonyLIV शामिल हैं। इंटरनेशनल पैक में JioHotstar, FanCode, Lionsgate और Discovery+ शामिल हैं। रीजनल पैक में JioHotstar, SunNXT, Kancha Lanka और Hoichoi शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.