Reliance Jio 509 रुपये में दे रही है 224 जीबी 4जी डेटा, जानें ऑफर

Reliance Jio का ऑफर सीज़न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस टेलीकॉम कंपनी का नया ऑफर जियोफाई राउटर के लिए है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने जानकारी दी है कि रिलायंस जियो अपने जियोफाई राउटर के साथ ग्राहकों को 12 महीने तक मुफ्त सेवाएं दे रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जुलाई 2017 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio का ऑफर सीज़न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा
  • इस टेलीकॉम कंपनी का नया ऑफर जियोफाई राउटर के लिए है
  • जियोफाई राउटर के साथ सिर्फ एक रीचार्ज के बाद 12 महीने तक मुफ्त सेवाएं
Reliance Jio का ऑफर सीज़न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस टेलीकॉम कंपनी का नया ऑफर जियोफाई राउटर के लिए है। सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने जानकारी दी। दरअसल, रिलायंस जियो अपने जियोफाई राउटर के साथ ग्राहकों को सिर्फ एक रीचार्ज के बाद 12 महीने तक मुफ्त सेवाएं दे रही है।

बताया गया है कि यह ऑफर जियोफाई वाई-फाई राउटर खरीदने वाले नए ग्राहकों के लिए है। नए ग्राहकों के लिए Reliance Jio जियोफाई वाई-फाई राउटर की कीमत 1,999 रुपये होगी। इसके बाद ग्राहकों को चार में किसी एक रीचार्ज पैक को चुनने का विकल्प होगा। इस ऑफर के तहत ग्राहक को नया जियोफाई डिवाइस और नया जियो सिम कार्ड खरीदने पर 224 जीबी तक डेटा मिलेगा।
 

जियोफाई राउटर रीचार्ज ऑफर

शुरुआती पैक 2 जीबी प्रति महीने डेटा के साथ आता है। ग्राहक को एक बार 149 रुपये से रीचार्ज कराना होगा। इसके बाद 12 रीचार्ज साइकिल के लिए मुफ्त सेवाएं मिलेंगी। इसका मतलब है कि ग्राहक 149 रुपये में साल भर में कुल 24 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। मौज़ूदा जियो प्राइम यूज़र 149 रुपये में 28 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा ही पाते हैं।

इसी तरह से 309 रुपये के रीचार्ज पैक को चुनने पर 6 रीचार्ज साइकिल के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा मिलेगा। इसका मतलब है कि कुल 168 जीबी डेटा मिलेगा। यह आम तौर पर जियो धन धना धन ऑफर के तहत 309 रुपये के रीचार्ज पर मिलने वाले डेटा का दोगुना है। अब बात 509 रुपये वाले रीचार्ज पैक की। इसमें ग्राहक 28 दिन के साइकिल के हिसाब से 4 रीचार्ज साइकिल के लिए कुल 224 जीबी डेटा (हर दिन 2 जीबी) मिलेगा। आम तौर पर आपको इस पैक में 168 जीबी डेटा मिलता है।
Advertisement

एक पैक 999 रुपये का है। इसमें आपको 56 दिनों में इस्तेमाल करने के लिए 120 जीबी डेटा मिलेगा। आम ग्राहकों को इस पैक के साथ इतना ही डेटा मिलता है, लेकिन पैक की वैधता 120 दिन की है। बता दें कि ऊपर बताए गए सभी रीचार्ज पैक अनलिमिटेड कॉल, जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन और मुफ्त एसएमएस के साथ आते हैं। यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड सिम के साथ उपलब्ध है। जियोफाई डिवाइस और सिम को रिलायंस डिजिटल आउटलेट, जियो रिटेल स्टोर या ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

याद रहे कि कंपनी ने पहले ही अपने इंटरनेट राउटर के साथ 100 फीसदी कैशबैक ऑफर का ऐलान किया था। इसके बाद कंपनी ने जियोफाई की होम डिलिवरी मात्र 90 मिनट में करने की बात कही। अब नया ऑफर पेश किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, JioFi Router

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.