रिलायंस जियो को BSNL की चुनौती, 444 रुपये में दे रही है 360 जीबी डेटा

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे बाकी टेलीकॉम कंपनी के लिए दोहरा पाना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 16 जून 2017 18:57 IST
ख़ास बातें
  • इस रीचार्ज पैक को कंपनी ने चौका 444 का नाम दिया है
  • बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 4 जीबी डेटा मिलेगा
  • ग्राहकों को मात्र 1.23 रुपये में 1 जीबी डेटा मिल रहा है
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे बाकी टेलीकॉम कंपनी के लिए दोहरा पाना आसान नहीं होगा। BSNL ने नया प्रीपेड रीचार्ज पैक लॉन्च किया है जिसमें ग्राहकों को 360 जीबी डेटा मिलेगा। इस रीचार्ज पैक को कंपनी ने चौका 444 का नाम दिया है। बीएसएनएल को उम्मीद है कि इस प्लान की मदद से वह रिलायंस जियो के धन धना धन ऑफर को चुनौती दे पाएगी।

नए 444 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर में बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 4 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 90 दिन की होगी। हालांकि, बीएसएनएल 3जी नेटवर्क है इसलिए आपको रिलायंस जियो वाली 4जी स्पीड तो नहीं मिलेगी। अच्छी बात यह है कि डेटा की प्रभावी कीमत पर गौर करें तो ग्राहकों को मात्र 1.23 रुपये में 1 जीबी डेटा मिल रहा है। वहीं, रिलायंस जियो के 309 रुपये वाले पैक में 1 जीबी डेटा की प्रभावी कीमत 11 रुपये है और 509 रुपये वाले पैक में 9 रुपये।

इच्छुक बीसीएनएल यूज़र कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसटीवी सेक्शन के अंदर रीचार्ज पैक से नए प्लान को चुन सकते हैं। वेबपेज पर इस पैक की वैधता 60 दिन बताई गई है। लेकिन गैजेट्स 360 ने बीएसएनएल के ग्राहक सेवा अधिकारी से बात की। हमें जानकारी दी गई कि बीएसएनएल के 444 रुपये वाले प्लान की वैधता 90 दिन की है। बीएसएनएल के ग्राहक सेवा अधिकारी ने यह भी बताया कि 444 रुपये वाला टैरिफ वाउचर सिर्फ डेटा प्लान है। ग्राहकों को इससे फोन कॉल में कोई फायदा नहीं होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने बीएसएनएल चौका ऑफर की पेशकश की है जो वास्तव में 90 दिन तक असीमित डेटा इस्तेमाल की सुविधा देगा। कंपनी का दावा है कि यह देशभर में किसी कंपनी द्वारा प्रतिदिन डेटा सीमा की सबसे बड़ी पेशकश है।
Advertisement

जिन ग्राहकों को मुफ्त फोन कॉल की ज़रूरत है, उनके लिए 349 रुपये का 'दिल खोल के बोल' स्पेशल टैरिफ वाउचर है। इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 2 जीबी डेटा मिलता है। इसकी वैधता 28 दिन की है। जिन बीएसएनएल ग्राहकों को मुफ्त वॉयस कॉल के साथ डेटा की ज़रूरत है, वे 395 रुपये का 'नहले पे दहला' स्पेशल टैरिफ वाउचर चुन सकते हैं। इस प्लान के तहत ग्राहकों को बीएसएनएल नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3,000 मिनट मिलेंगे। दूसरे नेटवर्क के लिए 1,800 टॉक टाइम मिनट मिलेंगे। 395 रुपये वाले प्लान में कंपनी ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी डेटा देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Recharge Pack
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.