Reliance Jio ने फिर मारी बाजी, Airtel, Vi को पछाड़ जनवरी 2023 में जोड़े इतने लाख नए कस्टमर

मोबाइल सब्सक्राइबर्स के मामले में सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस जियो को हुआ जिसने 16.5 लाख कस्टमर जोड़े

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2023 09:40 IST
ख़ास बातें
  • TRAI ने शुक्रवार को अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है
  • भारत में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 1.170 अरब बताई गई है
  • वायरलाइन सेग्मेंट में सबसे आगे रिलायंस जियो रही

मोबाइल सब्सक्राइबर्स के मामले में सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस जियो को हुआ

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने शुक्रवार को अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की, जिसके मुताबिक नए साल में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स में हल्का इजाफा हुआ है। रेगुलेटर के अनुसार जनवरी में भारत में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 1.170 अरब बताई गई है। वायरलाइन सेग्मेंट में 2.8 लाख कस्टमर्स नए जुड़े हैं जबकि मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या में 90 हजार की बढ़ोत्तरी बताई गई है। 

Reliance Jio और Bharti Airtel के लिए अच्छी खबर है। बढ़े हुए कस्टमर्स में दोनों का योगदान 2.9 लाख बताया गया है। जबकि BSNL और Vodafone Idea (VIL) से 2.8 लाख की गिरावट दर्ज की गई है। TRAI की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के अंत तक सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी का प्रतिशत केवल 0.03 रहा। यहां फिक्स्ड लाइन कनेक्शनों में दिसंबर 2022 के 2.45 करोड़ से जनवरी के 2.73 करोड़ तक बढ़ोत्तरी हुई है। 
Advertisement

वायरलाइन सेग्मेंट में सबसे आगे रिलायंस जियो रही जिसके कस्टमर्स में 2.1 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। दूसरे नम्बर पर यहां भारती एयरटेल रही जिसके सब्सक्राइबर्स में 1.1 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं Quadrant के कस्टमर्स में 5,949 की बढ़ोत्तरी हुई है। सबसे बुरा हाल महानगर टेलीफोन निगम लिमिटिड (MTNL) का रहा जिसने बताई गई अवधि के दौरान 29,857 सब्सक्राइबर्स खो दिए। उसके बाद BSNL को भी 19,781 यूजर्स का घाटा हुआ। Tata Teleservices को 9,444 यूजर्स का नुकसान हुआ जबकि VIL के 3,727 और Reliance Communications के 275 कस्टमर कम हुए। 

मोबाइल सब्सक्राइबर्स के मामले में सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस जियो को हुआ जिसने 16.5 लाख कस्टमर जोड़े जबकि भारती एयरटेल ने 12.8 लाख कस्टमर जोड़े। यहां BSNL, VIL और MTNL को क्रमश: 14.8 लाख, 13.5 लाख और 2,960 कस्टमर्स का नुकसान हुआ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Bharti Airtel, TRAI latest report

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.