Reliance Jio ने 10 और भारतीय शहरों में पहुंचाया 5G, जानें आप कैसे करें एक्टिवेट

Jio इंवाइट (आमंत्रण) के आधार पर 5G सर्विस प्रदान कर रहा है। जब किसी क्षेत्र में 5G नेटवर्क उपलब्ध हो जाता है तो टेलीकॉम ऑपरेटर नए नेटवर्क से जुड़ने के लिए यूजर्स को Jio वेलकम ऑफर का इंवाइट भेजेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 फरवरी 2023 09:00 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio भारत के शहरों में तेजी से 5G नेटवर्क का विस्तार कर रहा है।
  • Jio फिलहाल इंवाइट (आमंत्रण) के आधार पर 5G सर्विस प्रदान कर रहा है।
  • हम आपको बता रहे हैं कि जियो 5जी अब भारत के किन शहरों में आ गया है।

Jio 5जी नेटवर्क का 10 शहरों में विस्तार हुआ है।

Photo Credit: Jio

Reliance Jio भारत के शहरों में तेजी से 5G नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। देश में 5जी के लॉन्च के 4 महीने के अंदर ही Jio ने 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 200 से ज्यादा शहरों में 5G उपलब्ध करवा दिया है। आने वाले दिनों में और ज्यादा शहरों में 5जी की पहुंच होगी। यहां हम आपको बता रहे हैं कि जियो 5जी अब भारत के किन शहरों में आ गया है।

नए विस्तार के साथ हिंदूपुर, मदनपल्ले, प्रोद्दातुर (आंध्र प्रदेश), रायगढ़ (छत्तीसगढ़), तलचर (ओडिशा), पटियाला (पंजाब), अलवर (राजस्थान), मनचेरियल (तेलंगाना), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) और रुड़की (उत्तराखंड) समेत पूरे भारत के 236 शहरों में  जियो 5जी आ गया है। इस बीच Reliance Jio के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि टेलीकॉम ऑपरेटर उत्तर प्रदेश के हर कस्बे और गांव में 10 महीनों में दिसंबर 2023 के आखिर तक 5G के अपने रोलआउट को पूरा कर लेगा । 


Advertisement
Jio 5G कैसे करें इस्तेमाल


Jio फिलहाल इंवाइट (आमंत्रण) के आधार पर 5G सर्विस प्रदान कर रहा है। जब किसी क्षेत्र में 5G नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध हो जाती है तो टेलीकॉम ऑपरेटर नए नेटवर्क से जुड़ने के लिए यूजर्स को Jio वेलकम ऑफर का इंवाइट भेजेगा।

Jio वेलकम ऑफर के तहत टेलीकॉम 1Gbps तक की स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा ऑफर कर रहा है। यूजर्स को यह कंफर्म करना होगा कि वे 5G फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और 5G इंवाइट पाने के लिए 239 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज होना चाहिए।


Advertisement
फोन पर Jio 5G कैसे करें एक्टिवेट


एंड्रॉइड फोन पर Jio 5G को एक्टिवेट करने के लिए फोन की सेटिंग जाएं, फिर मोबाइल नेटवर्क पर जाएं, उसके बाद Jio सिम पर टैप करें, प्रीफेयर्ड नेटवर्क टाइप पर जाएं और 5G का चयन कीजिए।
Advertisement

iPhone पर Jio 5G को एक्टिवेट करने के लिए सेटिंग में जाएं, फिर मोबाइल डाटा पर क्लिक करें, उसके बाद Jio सिम पर जाएं, फिर वॉयस और डाटा पर जाने के बाद 5G ऑटो ओपन करें। इसके बाद 5G स्टैंडअलोन ऑन पर टैप करें।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Jio 5G सर्विस की उपलब्धता और एंड्रॉयड या iPhone डिवाइस पर इसे एक्टिवेट करने के स्टेप्स मॉडल, ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन और नेटवर्क कैरियर के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। साथ ही Jio 5G सर्विस का एक्टिवेशन आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क कवरेज की उपलब्धता पर भी निर्भर कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, 5G, Jio True 5G, Mukesh Ambani, How to use Jio 5G

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.