Reliance Jio ने शुरू की हरिद्वार में 5G सर्विस, कंपनी का नेटवर्क 226 शहरों तक पहुंचा

उत्तराखंड में देहरादून के बाद हरिद्वार दूसरा ऐसा शहर है जिसमें कंपनी की 5G सर्विसेज शुरू की गई हैं

Reliance Jio ने शुरू की हरिद्वार में 5G सर्विस, कंपनी का नेटवर्क 226 शहरों तक पहुंचा

इस हाई-स्पीड सर्विस के लिए टैरिफ में भी बढ़ोतरी की जा सकती है

ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनियां अपनी 5G कवरेज को बढ़ा रही हैं
  • इससे हाई-स्पीड डेटा सर्विसेज मिलेगी
  • रिलायंस जियो ने नेटवर्क में बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने हरिद्वार में अपनी 5G सर्विसेज शुरू की हैं। इसके साथ ही कंपनी की यह सर्विस देश के 226 शहरों तक पहुंच गई है। रिलायंस जियो ने बताया कि हरिद्वार में कंपनी के यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट के 1 Gbps+ की स्पीड तक अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल करने के लिए निमंत्रित किया जाएगा। 

उत्तराखंड में देहरादून के बाद हरिद्वार दूसरा ऐसा शहर है जिसमें कंपनी की 5G सर्विसेज शुरू की गई हैं। राज्य के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि रिलायंस जियो ने देहरादून के बाद हरिद्वार में इस सर्विस की शुरुआत की है। इसके साथ हरिद्वार के लोगों के अलावा देश और विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी इससे फायदा होगा।" 

टेलीकॉम सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों Bharti Airtel और रिलायंस जियो ने अगले वर्ष मार्च तक 15 करोड़ तक मोबाइल फोन यूजर्स के 5G में कन्वर्ट होने का टारगेट रखा है। ये दोनों कंपनियां अपनी 5G कवरेज को बढ़ा रही हैं। इस हाई-स्पीड सर्विस के लिए टैरिफ में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े एग्जिक्यूटिव्स और एनालिस्ट्स का कहना है कि अगला फाइनेंशियल ईयर टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक बड़ा बदलाव लाएगा। ये कंपनियां अपनी 5G सर्विस का दायरा बढ़ाने के साथ ही अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने पर भी फोकस करेंगी। 

अगले फाइनेंशियल ईयर में ये कंपनियां 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकती हैं। कर्ज के बोझ से दबे इस सेक्टर से पिछले तीन वर्षों में कुछ कंपनियां बाहर हुई हैं। पिछले वर्ष के अंत में टेलीकॉम सेक्रेटरी K Rajaraman ने कहा था, "5G के कारण यह वर्ष रोमांचक रहा है। यह एक बड़ा कदम है। हम अगले वर्ष 5G के तेजी से विस्तार की उम्मीद कर रहे हैं।" उन्होंने बताया था कि टेलीकॉम ऑपरेटर्स के ऑपरेशंस की कॉस्ट घटाने के लिए सरकार उपाय करना जारी रखेंगी। Reliance Jio और Bharti Airtel ने पिछले वर्ष नवंबर में संयुक्त तौर पर लगभग 25 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही Vodafone Idea को लगभग 18.3 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। रिलायंस जियो ने 14.26 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़कर अपनी स्थिति और मजबूत की है। एयरटेल ने 10.56 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »