Reliance AGM 2021: 5G से लेकर JioBook लैपटॉप तक, जियो की बड़ी घोषणाओं को यहां देखें लाइव

AGM 2021 में कई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है, जिनमें से सबसे अहम घोषणा कJio 5G नेटवर्क हो सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जून 2021 11:30 IST
ख़ास बातें
  • Reliance आज अपनी Annual General Meeting आयोजित कर रही है
  • दोपहर 2 बजे शुरू लाइव स्ट्रीमिंग होगी शुरू
  • Jio 5G, JioBook, Jio 5G Phone समेत कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

Reliance AGM 2021 आज दोपहर 2 बजे किया जाएगा आयोजित

Reliance AGM 2021: रिलायंस इंडस्ट्रीज की साल की सबसे बड़ी मीटिंग AGM आज आयोजित हो रही है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि यह कंपनी की वार्षिक मीटिंग होती है, जिसमें रिलायंस अपनी सबसे अहम और बड़ी घोषणाएं करती है। इस साल भी कई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है, जिनमें से सबसे अहम घोषणा कJio 5G नेटवर्क हो सकती है। इतना ही नहीं, लंबे समय से कंपनी द्वारा JioBook लैपटॉप विकसित किए जाने की खबरें आ रही हैं। इस मीटिंग में इस लैपटॉप की पहली झलक मिलने की भी संभावना है। 2021 की AGM कंपनी की 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग होगी। आइए इस मीटिंग को लेकर सभी जानकारी लेते हैं।
 

Reliance AGM 2021 date, livestream details

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग ( Reliance AGM 2021) 24 जून, यानी आज दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। कंपनी ने अपनी सार्वजनिक घोषणा में यह भी जानकारी दी कि AGM का लाइवस्ट्रीम रिलायंस के सभी शेयरहोल्डर्स के लिए JioMeet के जरिए की जाएगी। इसके अलावा, यह इवेंट समान्य लोगों के लिए कंपनी के दो YouTube चैनल - Flame of Truth और Jio पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Advertisement
 

Jio 5G phone launch expected

AGM के दौरान होने वाली घोषणाओं में Jio 5G फोन के शामिल होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन पर लम्बे वक्त से काम चल रहा है, असल में इस फोन को दिसंबर तक लॉन्च हो जाना था। बता दें, रिलायंस इंडस्ट्री की कंपनी Jio को पिछले साल जुलाई महीने में 33,737 करोड़ का निवेश Google से प्राप्त हुआ था। इस डील में 4G और 5G फोन के लिए एंड्रॉयड आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने का प्लान शामिल है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम JioOS कहलाया जा सकता है।

जियो 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। हालांकि, माना जा रहा है कि इसमें ज्यादातर एंट्री-लेवल हार्डवेयर हो सकते हैं।
Advertisement
 

Jio 5G network rollout may be announced

जियो 5जी फोन के अलावा, रिलायंस एजीएम के दौरान इस महीने जियो 5जी नेटवर्क के रोलआउट से जुड़ी बड़ी घोषणा भी की जा सकती है। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दिसंबर में खुलासा किया था कि जियो 5जी सर्विस की शुरुआत भारत में साल 2021 के सेंकेड हाफ से हो जाएगी। टेलीकॉम कंपनी नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क के पब्लिक रोलआउट से पहले क्वालकॉम कंपनी के साथ मिलकर टेस्टिंग पर काम कर रही है।
 

JioBook laptop launch expected

AGM के दौरान कंपनी अपने लो-कॉस्ट लैपटॉप से जुड़ी जानकारी भी साझा कर सकती है, जिसका नाम JioBook हो सकता है। इसको लेकर दावा किया गया है कि यह 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ आएगा और Android आधारित JioOS पर काम कर सकता है। यह देखते हुए कि रिलायंस जियो से साथ Qualcomm और Google निवेशक और रणनीतिक साझेदार के रूप में काम करते हैं, उम्मीद की जा सकती है कि JioBook लैपटॉप क्वालकॉम के किसी एंट्री लेवल चिपसेट पर काम करे।
 

JioMart service expansion

Jio के पास एक JioMart सर्विस है, जिसे कंपनी आने वाले समय में और ज्यादा फैला सकती है। यह कंपनी की हाइपरलोकल ई-कॉमर्स और ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस है, जिसके लिए Jio ने वितरण माध्यम के रूप में WhatsApp का उपयोग करने के लिए Facebook के साथ साझेदारी भी की थी। इस साल, हम जियोमार्ट को व्हाट्सऐप के जरिए पूरे भारत में रोल आउट होते हुए देख सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.