• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio 5G सेवा भारत में साल 2021 के सेकेंड हाफ में होगी लॉन्च, मुकेश अंबानी ने किया ऐलान

Jio 5G सेवा भारत में साल 2021 के सेकेंड हाफ में होगी लॉन्च, मुकेश अंबानी ने किया ऐलान

मुकेश अंबानी ने कहा कि 5जी रोलआउट में तेजी लाने के लिए नीतिगत कदम उठाने की जरूरत है।

Jio 5G सेवा भारत में साल 2021 के सेकेंड हाफ में होगी लॉन्च, मुकेश अंबानी ने किया ऐलान
ख़ास बातें
  • Jio 5G सेवा फिलहाल टेस्टिंग फेज़ में है
  • जियो गूगल के साथ मिलकर जल्द लाएगा किफायती एंड्रॉयड फोन
  • 5जी सेवा की घोषणा अंबानी ने India Mobile Congress 2020 के दौरान की
विज्ञापन
Jio 5G सेवा भारत में साल 2021 के सेकेंड हाफ में रोलआउट की जाएगी, यह खुलासा खुद रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने मंगलवार को India Mobile Congress 2020 के दौरान किया। भारतीय अरबपति ने जानकारी दी कि जियो द्वारा पेश की जाने वाली 5जी सेवा सरकार की आत्मनिर्भर भारत पॉलिसी के तहत पेश की जाएगी। 5जी सेवा रोलआउट करने के अलावा, जियो Google के साथ कॉलेब्रेशन में किफायती एंड्रॉयड फोन को डेवलप कर रही है, जिसको लेकर संभावना है कि यह फोन अगले महीने पेश किया जा सकता है।

इस घोषणा के दौरान अंबानी ने कहा कि देश में 5जी के शुरुआती रोलआउट में तेज़ी से लाने के लिए नीतिगत कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जियो साल 2021 के सेंकेड हाफ में भारत में 5जी क्रांति को आगे बढ़ाएगा।"

आपको बता दें, जियो 5जी पर पिछले लम्बे समय से काम कर रहा है। नेशनवाइड एलटीई-एक्सल्यूसिव कवरेज मुंबई आधारित टेलीकॉम कंपनी को कम समय में नेक्सट जनरेशन की सेलुलर सर्विस में बदलने में मदद कर रही है।

5जी सेवा को वास्तविकता में लाने के लिए जियो सैमसंग और क्वालकॉम जैसी कंपनियों के साथ काम कर रही है। अंबानी ने जुलाई में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 43वीं वार्षिक आम बैठक में ऐलान किया था कि जियो देश में स्पेक्ट्रम उपलब्ध होते ही 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग शुरू कर देगी।

क्वालकॉम के 5जी समिट में जियो ने अपने 5जी प्लान की जानकारी साझा की थी, जो क्वालकॉम द्वारा सपोर्टेड होगा। जियो ने ऐलान किया कि उन्होंने पूरी तरह से स्वदेशी 5जी रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) प्रोडक्ट विकसित किया है, जो नेक्सट जनरेशन नेटवर्क को टेस्ट करने में मदद करेगा।

5जी प्लान के अलावा, जियो वर्तमान में गूगल के साथ मिलकर अपना नया एंट्री-लेवल 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने पर काम कर रही है। इस नए मॉडल को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं कि इसे अगले साल की पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है, जिसकी कीमत 4,000 रुपये के आस-पास होगी।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान अंबानी ने अपनी स्पीच में सरकार से उन वंचित लोगों के लिए किफायती स्मार्टफोन लाने के लिए नीतिगत कदम उठाने का आग्रह किया, जो अभी भी 2जी नेटवर्क पर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »