• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो के ऑफर के मुकाबले में नए प्लान ला सकती हैं दूसरी कंपनियां: रिपोर्ट

रिलायंस जियो के ऑफर के मुकाबले में नए प्लान ला सकती हैं दूसरी कंपनियां: रिपोर्ट

रिलायंस जियो के ऑफर के मुकाबले में नए प्लान ला सकती हैं दूसरी कंपनियां: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • मौजूदा ग्राहकों को बनाए रखने के लिए आक्रामक प्लान ला सकती हैं कंपनियां
  • विशेषज्ञों का कहना है कि इससे इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी
  • रिलायंस जियो का दावा, 7.2 करोड़ ग्राहकों ने ‘भुगतान वाली सेवा’ को चुना
विज्ञापन
रिलायंस जियो की नई पेशकश के मद्देनजर मौजूदा दूरसंचार कंपनियां अपने मौजूदा ग्राहकों को बनाए रखने के लिए आक्रामक प्लान ला सकती हैं और विशेषज्ञों का कहना है कि इससे इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी।

ड्यूश बैंक मार्केट्स रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा है, "हमारा मानना है कि मौजूदा दूरसंचार कंपनियां कमाई में अल्पकालिक नुकसान उठाते हुए भी अपने ग्राहकों को तुलनात्मक पेशकश करेंगी। मौजूदा तीन कंपनियों (भारती एयरटेल, आइडिया व वोडाफोन) के पास जियो का मुकाबला करने के लिए पर्याप्त 4जी स्पेक्ट्रम है।" इसके अनुसार मौजूदा कंपनियां रणनीति कदम उठा सकती हैं।

इस बारे में तीनों कंपनियों ने किसी टिप्पणी से इनकार किया।

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने 31 मार्च को घोषणा की कि उसके 7.2 करोड़ ग्राहकों ने उसकी ‘भुगतान वाली सेवा’ को चुना है। कंपनी ने प्राइम मेंबर बनने के लिए 15 अप्रैल तक 15 दिन का समय और दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि 15 अप्रैल तक 303 रुपये का रीचार्ज करवाने वालों के लिए तीन महीने तक ‘कंपलीमेंटरी पेशकश’ रहेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Telecom, Vodafone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  2. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  3. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  4. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  5. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  6. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  7. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  9. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »