आरकॉम का 93 रुपये में 10 जीबी 4जी डेटा ऑफर बंदः रिपोर्ट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 18 जुलाई 2016 17:42 IST
रिलायंस कम्युनिकेशंस ने पिछले महीने चुनिंदा सर्किल में अपने ग्राहकों को जियो की 4जी सेवाएं देना शुरू किया था। इन यूज़र को अपग्रेड ऑफर के तौर पर 93 रुपये में 10 जीबी 4जी डेटा दिया जा रहा था। हालांकि, यह ऑफर अब बंद हो गया है। कंपनी का कहना है कि यह एक प्रमोशनल ऑफर था जिसे सीमित समय के लिए उपलब्ध कराया गया था।

गैजेट्स 360 को एक पाठक ने ट्विटर के जरिए 10 जीबी डेटा 4जी अपग्रेड ऑफर बंद किए जाने की जानकारी दी है। हमने इसकी पुष्टि कंपनी के एक प्रतिनिधि से की। ऑफर की स्थिति के बारे में पूछने पर उस प्रतिनिधि ने कहा, "हमारी जानकारी के मुताबिक 10 जीबी डेटा ऑफर को बंद कर दिया गया है। इसलिए आपको 10 जीबी डेटा का फायदा नहीं मिलेगा।"
Advertisement

पहले कंपनी की वेबसाइट पर 93 रुपये में 10 जीबी डेटा ऑफर को लिस्ट किया गया था, लेकिन अब उसे हटा दिया गया है। दिल्ली सर्किल में अब 10 जीबी डेटा 1,850 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि रिलायंस ने इस संबंध में अपने ग्राहकों को कोई जानकारी नहीं दी है।

कंपनी ने फिलहाल इस ऑफर को फिर से उपलब्ध कराए जाने के बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन इतना साफ है कि 93 रुपये में 10 जीबी डेटा का ऑफर चुनिंदा ग्राहकों के लिए अपग्रेड ऑफर था। बार-बार पूछे जाने पर कंपनी के उस प्रतिनिधि ने जोर देकर कहा, "कंपनी की नीतियों के मुताबिक 10 जीबी डेटा ऑफर को बंद कर दिया गया है।"
Advertisement

रिलायंस कम्युनिकेशंस अपने उन सीडीएमए सब्सक्राइबर्स को भी ऑफर दे रही थी जिन्होंने 4जी सिम में अपग्रेड किया था। 93 रुपये के रीचार्ज पर टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को 5 जीबी 3जी डेटा के साथ 5 जीबी 4जी डेटा दे रही थी। हालांकि, यह ऑफर उन सर्किल के लिया था जहां रिलायंस कम्युनिकेशंस की 3जी और 4जी सेवाएं उपलब्ध हैं।
Advertisement

कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि वह आने वाले महीनों में सभी सर्किल में 4जी सेवाओं की शुरुआत कर देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio 4G, RCom, Reliance, Reliance Communications, Reliance Jio, Telecom
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.