6G in India: भारत ने 6G की ओर बढ़ाया कदम, प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया विजन डॉक्युमेंट

6G in India: भारत 6G विजन डॉक्युमेंट और 6G टेस्टबेड से देश में इनोवेशन, कैपेसिटी बनाने और टेक्नोलॉजी को तेजी से लागू करने में आसानी होगी

विज्ञापन
Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मार्च 2023 19:33 IST
ख़ास बातें
  • ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है
  • भारत 6G विजन डॉक्युमेंट को 6G पर टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप ने बनाया है
  • प्रधानमंत्री ने 6G टेस्ट बेड और 'कॉल बिफोर यु डिग)' ऐप को भी लॉन्च किया

6G in India: भारत 6G विजन डॉक्युमेंट और 6G टेस्टबेड से टेक्नोलॉजी को तेजी से लागू करने में आसानी होगी

6G in India: देश में पिछले वर्ष 5G नेटवर्क के लॉन्च के बाद 6G की ओर कदम बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारत 6G विजन डॉक्युमेंट जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर का उद्धाटन किया। प्रधानमंत्री ने 6G टेस्ट बेड और 'कॉल बिफोर यु डिग)' (CBuD) ऐप को भी लॉन्च किया है। 

प्रधानमंत्री ने कहा, "G-20 के अध्यक्ष के तौर पर भारत के प्रायरिटीज में से एक क्षेत्रीय विभाजन को घटाना है। जब हम टेक्नोलॉजिकल विभाजन के बारे में बात करते हैं तो भारत से अपेक्षा होना स्वाभाविक है।" इसके साथ ही उनका कहना था कि देश के नागरिकों को टेलीकॉम टेक्नोलॉजी सशक्त बना रही है। हाल के वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। इससे डिजिटल इंडिया की ताकत का पता चलता है। 
Advertisement

भारत 6G विजन डॉक्युमेंट को 6G पर टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप (TIG-6G) ने तैयार किया है। इस ग्रुप में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों, रिसर्च एंड डिवेलपमेंट इंस्टीट्यूशंस, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हैं। इसका उद्देश्य देश में 6G के लिए रोडमैप और एक्शन प्लान को तैयार करना है। 6G टेस्टबेड से एकेडेमिक इंस्टीट्यूशंस, इंडस्ट्रीज, स्टार्टअप्स, MSME और अन्यों को ICT टेक्नोलॉजीज को टेस्ट और वैलिडेट के लिए एक प्लेटफॉर्म मिलेगा। भारत 6G विजन डॉक्युमेंट और 6G टेस्टबेड से देश में इनोवेशन, कैपेसिटी बनाने और टेक्नोलॉजी को तेजी से लागू करने में आसानी होगी। CBuD ऐप ऑप्टिकल फाइबर केबल्स जैसी चीजों को नुकसान से बचाने के लिए बनाया गया एक टूल है। फाइबर केबल्स को अक्सर सड़कों की खुदाई के कारण नुकसान होता है। इससे प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपये का घाटा उठाना पड़ता है। 

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक Reliance Jio इस वर्ष एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है। इसके दुनिया की सबसे बड़ी स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क कंपनी बनने की उम्मीद है। रिलायंस जियो तेजी से अपना हाई-स्पीड नेटवर्क बढ़ा रही है। हाल ही में कंपनी के प्रेसिडेंट Mathew Oommen ने कहा कि भारत को समग्र ग्रोथ की जरूरत है और जियो इसमें योगदान देना जारी रखेगी। उन्होंने बताया, "इस वर्ष की दूसरी छमाही में जियो दुनिया में सबसे बड़ी स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क ऑपरेटर बन जाएगी।" जियो का फोकस 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क को लॉन्च करने पर है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  9. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  10. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.