PM मोदी ने देश का पहला ‘5G टेस्‍टबेड’ किया लॉन्च, जानें क्‍या हैं इसके मायने

इस टेस्‍टबेड को 220 करोड़ रुपये की लागत से सेटअप किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मई 2022 14:13 IST
ख़ास बातें
  • इसे IIT मद्रास के नेतृत्व में 8 संस्थानों द्वारा डेवलप किया गया है
  • 220 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ टेस्‍टबेड
  • यह इंडस्‍ट्री और स्टार्टअप्‍स के लिए एक सपोर्टिव इकोसिस्‍टम तैयार करेगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि 5G टेस्‍टबेड मॉडर्न टेक्‍नॉलजीज की दिशा में आत्मनिर्भर होने की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है।

देश को मेड इन इंडिया 5G टेस्‍टबेड का तोहफा मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के पहले 5G टेस्‍टबेड का उद्घाटन किया। अब इंडस्‍ट्री प्‍लेयर्स और स्‍टार्टअप्‍स अपने प्रोडक्‍ट्स को स्‍थानीय स्‍तर पर टेस्‍ट और वैलिडेट कर पाएंगे। इससे विदेशी फैसिल‍िटीज पर उनकी निर्भरता कम होगी। इस टेस्‍टबेड को 220 करोड़ रुपये की लागत से सेटअप किया गया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के रजत जयंती समारोह में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 5G टेस्‍टबेड मॉडर्न टेक्‍नॉलजीज की दिशा में आत्मनिर्भर होने की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं युवा दोस्‍तो, रिसर्चर्स और कंपनियों को टेस्टिंग फैसिल‍िटीज का इस्‍तेमाल करने के लिए आमंत्रित करता हूं। इस 5G टेस्टबेड को IIT मद्रास के नेतृत्व में 8 संस्थानों द्वारा एक मल्‍टी-इंस्टिट्यूट सहयोगी परियोजना के रूप में विकसित किया गया है। अभी तक 5G टेस्टबेड नहीं होने की वजह से स्टार्टअप्‍स और इंडस्‍ट्री प्‍लेयर्स को अपने प्रोडक्‍ट्स की टेस्टिंग और उन्‍हें वैलिडेट करने के लिए विदेश जाना पड़ता था।

Launch of 5G Test Bed for use by the industry & startups at @iitmadras, @iitdelhi, @IITHyderabad, @IITKanpur & @iiscbangalore by the Hon'ble Prime Minister of India Shri Narendra Modi ji @narendramodi via @TRAI #25yearsofTRAI #5GTestBed pic.twitter.com/ClnUF4x5eb

— TRAI (@TRAI) May 17, 2022
यह टेस्‍टबेड भारतीय इंडस्‍ट्री और स्टार्टअप्‍स के लिए एक सपोर्टिव इकोसिस्‍टम तैयार करेगा, जिससे उन्हें 5G और ने‍क्‍स्‍ट जेन टेक्‍नॉलजीज में अपने प्रोडक्‍ट्स, प्रोटोटाइप, सॉल्‍यूशन और एल्गोरिदम को वैलिडेट करने में मदद मिलेगी। 

इस प्रोजेक्‍ट में जो अन्‍य इंस्टिट्यूट शामिल हैं, उनमें IIT दिल्ली, IIT हैदराबाद, IIT बॉम्बे, IIT कानपुर, IISc बैंगलोर, सोसायटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (SAMEER) और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन वायरलेस टेक्नोलॉजी (CEWiT) हैं। टेस्टबेड की सर्विस 5 अलग-अलग जगहों पर मौजूद होगी। 

देश में 5G नेटवर्क को शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। अगस्‍त में 5जी नेटवर्क लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। बताया जाता है कि इसकी शुरुआत देश के 13 बड़े शहरों से की जाएगी। इनमें बेंगलूरु, चंडीगढ़, गांधीनगर, अहमदाबाद, हैदराबाद, जामनगर, गुरुग्राम, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, दिल्ली और मुंबई जैसे शहर शामिल हैं। माना जा रहा है कि 5G को रोलआउट करने में जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया सबसे आगे रहेंगी। बीएसएनएल भी 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग अपने पार्टनर्स के साथ कर रही है। 
Advertisement

देश में 5जी नेटवर्क की शुरुआत के साथ ही इसका इस्‍तेमाल भी शुरू हो जाएगा, क्‍योंकि डिवाइसेज के लेवल पर 5G काफी आगे पहुंच गया है। स्‍मार्टफोन मेकर्स गुजरे एक-डेढ़ साल से 5जी डिवाइसेज लॉन्‍च कर रहे हैं। देश में यह नेटवर्क शुरू होते ही 5G स्‍मार्टफोन्‍स की डिमांड और बढ़ने की उम्‍मीद है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 5G testbed, 5G testbed india, PM Modi, Narendra Modi, TRAI, 5G

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  5. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  6. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  9. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  10. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.