मोबाइल का इस्तेमाल जल्द हो सकता है महंगा, टेलीकॉम कंपनियों की प्राइस बढ़ाने की तैयारी

टेलीकॉम कंपनियों को मई में लगभग 74 लाख नए एक्टिव सब्सक्राइबर्स मिले हैं। यह 29 महीने में नए एक्टिव सब्सक्राइबर्स की रिकॉर्ड संख्या है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 17:51 IST
ख़ास बातें
  • टैरिफ में यह बढ़ोतरी 10 से 12 प्रतिशत की हो सकती है
  • पिछले वर्ष टेलीकॉम कंपनियों ने प्राइसेज को 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ाया था
  • टेलीकॉम कंपनियों को मई में लगभग 74 लाख नए एक्टिव सब्सक्राइबर्स मिले हैं

पिछले वर्ष टेलीकॉम कंपनियों ने बेस प्राइसेज को 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ाया था

देश में पिछले कुछ वर्षों में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि, भारत की गिनती ऐसे चुनिंदा देशों में होती है जहां टेलीकॉम सर्विसेज के लिए अफोर्डेबल प्राइसिंग है। इस स्थिति में जल्द बदलाव हो सकता है। टेलीकॉम कंपनियां अगले कुछ महीनों में टैरिफ को बढ़ा सकती हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टैरिफ में यह बढ़ोतरी 10 से 12 प्रतिशत की हो सकती है। पिछले वर्ष टेलीकॉम कंपनियों ने बेस प्राइसेज को 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ाया था। मई में एक्टिव सब्सक्राइबर्स की संख्या में मजबूत बढ़ोतरी होना के बाद इन कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ को बढ़ाने की योजना बनाई है। इनमें देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio और Bharti Airtel शामिल हो सकती हैं। ये कंपनियां मिड से हाई प्राइस वाले रिचार्ज प्लान के प्राइस बढ़ा सकती हैं। टेलीकॉम कंपनियों को मई में लगभग 74 लाख नए एक्टिव सब्सक्राइबर्स मिले हैं। यह 29 महीने में नए एक्टिव सब्सक्राइबर्स की रिकॉर्ड संख्या है। इससे कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर लगभग 1.08 अरब पर पहुंच गई है। 

इस रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव के हवाले से बताया गया है कि मई में एक्टिव सब्सक्राइबर्स की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के पीछे कस्टमर्स के लिए सेकेंडरी SIM की जरूरत पड़ना है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियां कम प्राइस वाले रिचार्ज प्लान को महंगा करने पर विचार नहीं कर रही क्योंकि इससे कस्टमर्स के अन्य टेलीकॉम कंपनियों की ओर शिफ्ट होने की आशंका होगी। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स की कैटेगरीज को कैसे तय करेंगी। इसके लिए डेटा के इस्तेमाल और डेटा की स्पीड जैसे मापदंडों पर विचार किया जा सकता है। 

पिछले वर्ष प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ बढ़ाने के बाद सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को बड़ी संख्या में नए सब्सक्राइबर्स मिले थे। हालांकि, BSNL के पास 4G नेटवर्क की कमी और कुछ कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्या जैसे कारणों की वजह से बहुत से सब्सक्राइबर्स रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के पास वापस चले गए थे। हालांकि, इन कंपनियों को BSNL से चुनौती मिल सकती है। हाल ही में इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपना 4G नेटवर्क लॉन्च किया है। इसके साथ ही BSNL ने कुछ नई सर्विसेज भी शुरू की हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.