रिलायंस जियोफाइबर ब्रॉडबैंड ऑफरः 100 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डेटा मुफ्त दिए जाने का दावा

रिलायंस जियो के कस्टमर केयर ने कुछ दिनों पहले ट्विटर पर पुष्टि की थी कि कंपनी कुछ शहरों के चुनिंदा इलाकों में जियोफाइबर होम ब्रॉडबैंड सेवा की टेस्टिंग कर रही है। विस्तार के मकसद से रिलायंस जियो ने अपनी जियोफाइबर ब्रॉडबैंड सेवा के ट्रायल को और क्षेत्रों में शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 मई 2017 19:03 IST
ख़ास बातें
  • जियो ब्रॉडबैंड प्रिव्यू ऑफर में ग्राहकों को तीन महीने के लिए मुफ्त सेवा
  • सिक्योरिटी डिपॉज़िट के तौर पर 4,500 रुपये लिया जाएगा
  • हर महीने 100 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डेटा मिलेगा
रिलायंस जियो के कस्टमर केयर ने कुछ दिनों पहले ट्विटर पर पुष्टि की थी कि कंपनी कुछ शहरों के चुनिंदा इलाकों में जियोफाइबर होम ब्रॉडबैंड सेवा की टेस्टिंग कर रही है। विस्तार के मकसद से रिलायंस जियो ने अपनी जियोफाइबर ब्रॉडबैंड सेवा के ट्रायल को और क्षेत्रों में शुरू कर दिए हैं। पिछली तिमाही के आर्थिक नतीजों का ऐलान करते हुए कंपनी ने कहा था कि ब्रॉडबैंड सेवा का विस्तार करने की योजना है, लेकिन इसके कालखंड को लेकर कुछ भी नहीं बताया गया था।

जब एक ग्राहक ने पुणे में रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड सेवा के बारे में कंपनी से ट्विटर पर पूछा तो उसे जवाब दिया गया कि अभी रिलायंस जियोफाइबर प्रिव्यू ऑफर मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, जामनगर, सूरत और वड़ोदरा के चुनिंदा इलाकों में उपलब्ध है। जामनगर में जियोफाइबर की सेवा सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कर्मचारियों के लिए है। मज़ेदार बात यह है कि पुणे के ही एक ट्विटर यूज़र ने पिछले साल सितंबर महीने में अपने जियोफाइबर होम ब्रॉडबैंड नेटवर्क स्पीड टेस्ट को सावर्जनिक किया था।

इसके अलावा जियोफाइबर प्रिव्यू ऑफर से संबंधित रिलायंस जियो के विज्ञापन सामाग्री की तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर ट्विटर पर सार्वजनिक की गई हैं। तस्वीर के मुताबिक, जियो ब्रॉडबैंड प्रिव्यू ऑफर में ग्राहकों को तीन महीने के लिए 100 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डेटा प्रति महीने मुफ्त दिया रहा है। 100 जीबी की सीमा खत्म होने के बाद स्पीड 1 एमबीपीएस की हो जाएगी। ग्राहक को पहले तीन महीने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। हालांकि, रिलायंस जियो द्वारा मुहैया कराए जाने वाले वाई-फाई राउटर के लिए सिक्योरिटी डिपॉज़िट के तौर पर 4,500 रुपये लिया जाएगा।
 

इससे पहले भी जियोफाइबर प्रिव्यू ऑफर इस्तेमाल करने वाले कई यूज़र ने इस सेवा के बारे में ट्वीट किए हैं। जनवरी महीने में मुंबई के एक यूज़र ने दावा किया था कि उसे 1 जीबीपीएस के कनेक्शन पर 70-100 एमबीपीएस के बीच स्पीड मिल रही है। वहीं, पुणे में 743.28 एमबीपीएस की स्पीड दर्ज की गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.