Jio वाई-फाई मेश राउटर की कीमत लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Jio वाई-फाई मेश राउटर का ऑनलाइन दिखाई देना देश में ऑपरेटर की मेश सर्विस शुरू करने का एकमात्र इशारा नहीं है। ऑपरेटर ने JioFiber साइट पर भी अपनी मेश नेटवर्क टेक्नोलॉजी का सुझाव दिया है।

Jio वाई-फाई मेश राउटर की कीमत लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Jio वाई-फाई मेश राउटर की कीमत 2,499 रुपये हो सकती है

ख़ास बातें
  • Jio Wi-Fi Mesh Router की कीमत 2,499 रुपये हो सकती है
  • सफेद रंग के आम राउटर की तरह ही दिखता है नया जियो राउटर
  • Airtel के मेश नेटवर्क को देगा टक्कर
विज्ञापन
एक Jio वाई-फाई मेश राउटर ऑनलाइन दिखाई दिया है और इसकी कथित कीमत और डाइमेंशन के बारे में भी जानकारी मिली है। भारत में Jio द्वारा एक मेश नेटवर्क पर आधारित पेशकश की टेस्टिंग के बीच यह नई खबर सामने आई है। इस राउटर को स्पष्ट रूप से एक कर्नाटक स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता Neolync Electronics द्वारा डिज़ाइन किया गया है और बेहतर इंटरनेट कवरेज देने के लिए इस राउटर के अलग-अलग मेश नोड्स के साथ काम करने की संभावना है। JioFiber के ग्राहकों को कुछ नए ब्रॉडबैंड प्लान भी मिल सकते हैं, जो इसके मेश पेशकश के साथ काम करेंगे।

जैसा कि टेलीकॉम पर फोकस करने वाले ब्लॉग Telecom Talk द्वारा देखा गया है, Jio Wi-Fi Mesh Router को 2,499 रुपये कीमत के साथ मिनिस्ट्री ऑफ कंज़्युमर अफेयर्स द्वारा सपोर्टेड स्मार्ट कंज़्युमर वेबसाइट पर लिस्टेड पाया गया है। राउटर में टॉप पर जियो लोगो है और इसमें वाई-फाई और लैन कनेक्टिविटी दिखाने वाले इंडिकेटर दिखाई देते हैं।

Jio वाई-फाई मेश राउटर का ऑनलाइन दिखाई देना देश में ऑपरेटर की मेश सर्विस शुरू करने का एकमात्र इशारा नहीं है। ऑपरेटर ने JioFiber साइट पर भी अपनी मेश नेटवर्क टेक्नोलॉजी का सुझाव दिया है। इसके अलावा, पिछले साल सितंबर से YouTube पर एक वीडियो दिया गया है, जो Jio की मेश सेवा अनुभव की झलक देता है।

Jio के समान, Airtel ने भी हाल ही में अपनी मेश टेक्नोलॉजी की पेशकश शुरू की, जिसे वह Airtel Xstream Fiber Mesh कहती है। कंपनी ने तीन नोड्स के साथ एक मेश सिस्टम की पेशकश करने के लिए Linksys के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने इसे 3,500 वर्ग फीट के क्षेत्र को कवर करने के लिए टीज़ किया है। इसके अलावा, एयरटेल यूज़र्स को इसके लिए 24,999 रुपये का वार्षिक रेंटल प्लान लेना होगा, जो ब्रॉडबैंड नेटवर्क के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »