Jio, Airtel, Vodafone और BSNL में किसका हर दिन 3 जीबी डेटा प्लान है बेहतर?

आज चर्चा Jio, Vodafone, Airtel, Idea और BSNL के ऐसे प्लान की, जो यूज़र को 3 जीबी 4जी डेटा हर दिन देते हैं। साथ में मिलते हैं कई और फायदे भी:

Jio, Airtel, Vodafone और BSNL में किसका हर दिन 3 जीबी डेटा प्लान है बेहतर?

Jio, Airtel, Vodafone और BSNL में किसका प्लान बेहतर?

विज्ञापन
आज के समय में 4जी डेटा लिमिट को ध्यान में रखकर ही यूज़र प्रीपेड पैक चुनते हैं। ज्यादातर फोन आजकल 4जी एनेबल्ड हैं और यूज़र इन पर ज्यादा से ज्यादा डेटा का फायदा उठाने की चाहत रखते हैं। हाल में Vodafone ने 3 जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन का प्लान उतारा था। हालांकि, वोडाफोन इस लिस्ट में अकेली नहीं है। इससे पहले Jio ने पहली बार 3 जीबी डेटा प्रतिदिन का लाभ देना शुरू किया था। जियो के बाद बाकी टेलीकॉम कंपनियों ने ज्यादा डेटा हर दिन देने वाले प्लान उतारे। आज चर्चा Jio, Vodafone, Airtel, Idea और BSNL के ऐसे प्लान की, जो यूज़र को 3 जीबी 4जी डेटा हर दिन देते हैं। साथ में मिलते हैं कई और फायदे भी:
 

Jio

Reliance Jio के एक प्रीपेड प्लान में जियो यूजर को रोजाना तीन जीबी हाई स्पीड डेटा मिल रहा है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 299 रुपये है। जियो प्रीपेड प्लान 299 रुपये में यूजर को 4जी स्पीड से डेटा मिलेगा। जियो के 299 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

जियो 299 रुपये प्रीपेड प्लान में डेटा के अलावा फ्री में अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन की सुविधा भी मिलेगी। यानी प्लान में यूज़र को कुल 84 जीबी डाटा मिलेगा। रोजाना  3 जीबी की लिमिट खत्म होने के बाद जियो के इस प्लान की स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। बता दें कि पहले कंपनी इस प्लान के तहत कुल 56 जीबी डेटा का लाभ ही दे रही थी। इस हिसाब से पहले यूजर्स को दो जीबी डेटा  प्रतिदिन इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा था। हालांकि, इसकी वैधता 28 दिनों की ही थी।
 

Idea

Idea ने 349 रुपये का एक प्लान पेश किया था। आइडिया के इस प्लान में 28 दिनों की वैधता रहती है और हर रोज़ 3 जीबी डेटा का लाभ यूज़र को दिया जाता है। यानी, कुल 84 जीबी डेटा का लाभ यूज़र को इस पैक के तहत मिलता है। प्लान चुनिंदा सर्कल में ही लागू है।  

349 रुपये वाले प्लान के फायदे की बात करें तो इस प्लान में रोज 3 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन का लाभ शामिल है। आइडिया के इस प्लान में रोमिंग के दौरान कॉलिंग पूरी तरह से फ्री नहीं है। रोमिंग के दौरान आप सिर्फ आइडिया के नेटवर्क पर ही फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।
 

Vodafone

हाल में ही, वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 349 रुपये का नया पैक लॉन्च किया है। Vodafone के इस प्रीपेड पैक से रीचार्ज करवाने वाले यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा मिलेगा।

349 रुपये वाले प्लान के तहत Vodafone के ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। इसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल शामिल हैं। हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त होगा। इन सबके अलावा यूज़र हर दिन 3 जीबी 3जी/ 4जी डेटा पाएंगे। देखा जाए तो नया प्लान कंपनी के पुराने 348 रुपये वाले प्रीपेड पैक का नया अवतार है। अब इस प्लान में कंपनी की ओर से हर दिन 500 एमबी ज़्यादा डेटा दिया जा रहा है। इससे पहले Vodafone अपने सब्सक्राइबर को 348 रुपये में हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 2.5 जीबी डेटा देती थी। इस रीचार्ज प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। इसकी वैधता 28 दिनों की है।
 

Airtel

एयरटेल अपने 349 रुपये वाले प्लान में यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा देती है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल की सुविधा है। हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त होते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दनों की है।
 

BSNL

Jio के नए आईपीएल 2018 स्पेशल प्लान के 'जवाब' में बीएसएनएल 248 रुपये में 51 दिन की वैधता के साथ 153 जीबी डेटा वाला प्लान लाई थी। इसमें यूज़र को हर दिन 3 जीबी डेटा का लाभ मिलता था। लेकिन इसकी वैधता 30 अप्रैल तक ही थी। अब तक कंपनी इस जगह को भर नहीं पाई है। ध्यान रहे, केरल सर्कल को छोड़कर बीएसएनएल सभी जगह 3जी सेवा ही मुहैया करती है। बीएसएनएल मार्च महीने में एक 379 रुपये वाला प्लान लाई थी, जिसमें यूज़र को 4 जीबी 3जी/4जी डेटा देने का वादा है। यह प्लान भी केरल सर्कल के लिए ही लाया गया था। कंपनी ने अन्य सर्कल में 4जी कनेक्टिविटी का काम शुरू कर दिया है, जिसके साथ इस रेंज में पैक शुरू होने की उम्मीद की जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: idea, airtel, vodafone, bsnl, 4g plan, best 4g plan, jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »