300 रुपये तक महंगे हुए 84 दिन चलने वाले Jio के ये 2 प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें नई कीमत

Reliance Jio ने अपने दो प्रीपेड प्लान की कीमतों में 300 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इनमें से एक प्लान पहले 1,099 रुपये का था, जिसकी कीमत अब 1,299 रुपये तक दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अगस्त 2024 21:08 IST
ख़ास बातें
  • 1,099 रुपये के प्लान में 200 रुपये की बढ़ोतरी
  • 1,499 रुपये के प्लान की कीमत को 300 रुपये बढ़ाया गया
  • सस्ते प्लान में Netflix Mobile और अधिक महंगे में Basic सब्सक्रिप्शन शामिल

दोनों प्लान में यूजर्स को प्रति दिन 100 फ्री SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है

Photo Credit: Reuters

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने उन दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमतों को बढ़ा दिया है, जिनमें यूजर्स को फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन मिलता है। इन प्लान में OTT बेनिफिट्स के साथ-साथ अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग व सीमित फ्री SMS जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इससे पहले कंपनी अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स के समान अपने सभी प्रीपेड व पोस्टपेड प्लान की कीमतों को बढ़ा चुकी है, जिन्हें जुलाई की शुरुआत से लागू किया गया था। वर्तमान में बढ़ाए गए दोनों प्रीपेड प्लान की वैधता 84 दिन है। इनमें से सस्ता प्लान 1,299 रुपये की कीमत में आता था और अब इसकी कीमत को बढ़ाकर 1,499 रुपये कर दिया गया है। चलिए दोनों बढ़ोतरी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, Reliance Jio ने अपने दो प्रीपेड प्लान की कीमतों में 300 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इनमें से एक प्लान पहले 1,099 रुपये का था, जिसकी कीमत अब 1,299 रुपये तक दी गई है। प्लान में मुफ्त Netflix Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। नेटफ्लिक्स के इस प्लान को लुत्फ केवल मोबाइल डिवाइस पर उठाया जा सकता है। इसमें 480p रिजॉल्यूशन पर कंटेंट देख सकते हैं।
Advertisement

वहीं, पहले 1,499 रुपये में उपलब्ध प्लान की कीमत को अब 1,799 रुपये कर दिया गया है। इस प्लान में Netflix Basic प्लान मिलता है, जो मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप, TV जैसे अन्य डिवाइस पर भी चलता है। इसमें 720p रिजॉल्यूशन पर कंटेंट देखा जा सकता है। ध्यान रखें कि इन दोनों प्लान की वैधता 84 दिन है, जिसका मतलब यह है कि यूजर्स Netflix सब्सक्रिप्शन का फायदा केवल तीन महीने तक उठा सकते हैं।

इन दोनों प्लान में यूजर्स को प्रति दिन 100 फ्री SMS के साथ अनलिमिटेड टॉकटाइम और अनलिमिटेड 5G कनेक्टिविटी मिलती है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इन प्लान में शामिल अनलिमिटेड 5G कनेक्टिविटी यूजर्स के क्षेत्र में 5G उपलब्धता पर निर्भर करती है। 1,299 रुपये और 1,799 रुपये के Jio प्रीपेड प्लान में क्रमशः 2GB और 3GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है। डेली कोटा के खत्म होने पर स्पीड 64Kbps हो जाती है और डेटा अनलिमिटेड रहता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.