मुफ्त चाहिए Amazon Prime और Netflix तो Jio के ये प्लान हैं जबरदस्त

अगर आप बिना अतिरिक्त खर्च किए Amazon Prime और Netflix का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 नवंबर 2025 11:32 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 1299 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।
  • Jio के 1799 रुपये वाले प्लान में रोजाना 3GB डाटा प्रदान किया जाता है।
  • Jio के 1099 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है।

Jio

Photo Credit: Jio

अगर आप बिना अतिरिक्त खर्च किए Amazon Prime और Netflix का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। जी हां दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio अपने टेलीकॉम प्लान के साथ मुफ्त में अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स का मजा प्रदान कर रही है। आपको सिर्फ रिचार्ज करना है फिर अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल जाएगा। हालांकि, जिसमें Netflix मिलता है, उसमें Amazon Prime नहीं होता है तो आपको एक प्लान में किसी एक ओटीटी प्लेटफॉर्म की सुविधा मिलेगी। यहां हम आपको Amazon Prime और Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले Jio के प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Jio का 1299 रुपये वाला प्लान
Jio के 1299 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। वहीं अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। यह प्लान प्रतिदिन 100 एसएमएस भी प्रदान करता है। तीन महीने चलने वाले इस प्लान के अन्य फायदों में Netflix सब्सक्रिप्शन, JioTV और JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में फ्री 50GB JioAICloud स्टोरेज मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा प्रदान करता है। हाई  स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक चलती है।

Advertisement

Jio का 1799 रुपये वाला प्लान
Jio के 1799 रुपये वाले प्लान में रोजाना 3GB डाटा प्रदान किया जाता है। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं इसमें हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में JioHotstar, Netflix और JioTV का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा यह प्लान फ्री 50GB JioAICloud स्टोरेज भी प्रदान करता है। अगर आपका फोन 5जी है तो यह प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा भी प्रदान करता है। आपको बता दें कि हाई  स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। 
 
Jio का 1099 रुपये वाला प्लान
Jio के 1099 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों में Amazon Prime, 3 महीने के लिए JioHotstar Mobile/TV और JioTV का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। वहीं 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मिलती है। वहीं 5G डिवाइस होने पर यह प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा भी प्रदान करता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हाई  स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.