Jio 4जी डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे, इस कंपनी ने अपलोड स्पीड में मारी बाज़ी

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) मार्च माह में यूज़र्स को हाई-स्पीड 4जी डेटा मुहैया कराने के लिए मामले में सबसे आगे रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2019 12:28 IST
ख़ास बातें
  • मार्च माह में Reliance Jio की 4जी डाउलोड स्पीड रही सबसे तेज़
  • रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 22.2 एमबी प्रति सेकेंड रही
  • अपलोड स्पीड के मामले में वोडाफोन रही सबसे आगे

Jio 4जी डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे, इस कंपनी ने अपलोड स्पीड में मारी बाज़ी

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) मार्च माह में यूज़र्स को हाई-स्पीड 4जी डेटा मुहैया कराने के लिए मामले में सबसे आगे रही है। ट्राई के 4जी डाउनलोड स्पीड चार्ट में Jio मार्च माह में टॉप पर रही। मार्च महीने में रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 22.2 एमबी प्रति सेकेंड रही। याद करा दें कि फरवरी माह में स्पीड 20.9 एमबी प्रति सेकेंड थी।

रिलायंस जियो लगातार 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में प्रथम स्थान पर लीड कर रही है। मार्च माह में जियो (Jio) की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड भारतीय एयरटेल (Airtel) की तुलना में दोगुनी से भी अधिक रही, एयरटेल फिलहाल दूसरे पायदान पर है। हालांकि, कंपनी अपलोड स्पीड के मामले में थोड़ा संघर्ष कर रही है और अन्य प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में यह अभी तीसरे स्थान पर है।

टेलीकॉम रेगुलेटर द्वारा पब्लिश डेटा के अनुसार, फरवरी में एयरटेल (Airtel) की स्पीड 9.4 एमबी प्रति सेकेंड थी जबकि मार्च में यह 9.3 एमबी प्रति सेकेंड रही। इसका मतलब एयरटेल की परफॉर्मेंस में गिरावट देखी गई है। वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर मर्जर के बाद अब यह Vodafone Idea के रूप में काम कर रहे हैं। ट्राई (TRAI) ने इनके नेटवर्क परफॉर्मेंस को अलग से पब्लिश किया है।
 

Jio की मार्च 2019 में औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 22.2 एमबी प्रति सेकेंड रही
Photo Credit: TRAI MySpeed

वोडाफोन की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में सुधार देखा गया है, फरवरी में स्पीड 6.8 एमबी प्रति सेकेंड थी तो वहीं मार्च में स्पीड 7 एमबी प्रति सेकेंड रही। वहीं आइडिया की औसत डाउनलोड स्पीड में थोड़ी गिरावट हुई, फरवरी में स्पीड 5.7 एमबी प्रति सेकेंड दर्ज की गई थी लेकिन मार्च में स्पीड 5.6 एमबी प्रति सेकेंड रही।

Vodafone ने मार्च में औसत 4जी अपलोड स्पीड चार्ट में टॉप किया है, इसकी स्पीड 6 एमबी प्रति सेकेंड रही। फरवरी में भी स्पीड इतनी ही थी। आइडिया (Idea) और एयरटेल (Airtel) नेटवर्क की औसत 4जी अपलोड स्पीड में गिरावट देखी गई है।
Advertisement

आइडिया की मार्च महीने में औसत अपलोड स्पीड 5.5 एमबी प्रति सेकेंड और एयरटेल की स्पीड 3.6 एमबी प्रति सेकेंड रही। वहीं, Jio की औसत अपलोड स्पीड में इंप्रूवमेंट हुई, मार्च में औसत अपलोड स्पीड 4.6 एमबी प्रति सेकेंड रही थी। बता दें कि औसत स्पीड का आंकलन ट्राई के मायस्पीड ऐप्लिकेशन के ज़रिए संभव होता है। यहां पर रियल टाइम डेटा एकत्रित किया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance, Reliance Jio, Vodafone, Idea, Airtel, TRAI

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RBI ला सकता है प्लास्टिक के नोट? जानें क्या होते हैं पॉलीमर नोट और कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
  2. Vivo S60, S60 Vitality Edition लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. 55 घंटे बैटरी, 55dB ANC फीचर के साथ Vivo TWS 5e ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi Headphones Neo हुए लॉन्च 72 घंटे बैटरी, 42dB धांसू ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  5. 27 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का धांसू फोन, 50MP डुअल कैमरा से लैस, आया धमाका ऑफर
  6. Call of Duty: Modern Warfare 4 का इंतजार खत्म! जानें रिलीज डेट, स्टोरी और सपोर्टेड डिवाइस
  7. दिल्ली में फिर हुआ AC ब्लास्ट, ओवरहीटिंग बन सकती है जानलेवा; जानें कारण और सेफ्टी टिप्स
  8. RBI ला सकता है प्लास्टिक के नोट? जानें क्या होते हैं पॉलीमर नोट और कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ Honor Win Turbo हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  10. Aadhaar में ऑनलाइन कैसे बदले एड्रेस, नहीं पड़ेगी सेंटर में जाने की जरूरत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.