• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio के इन 5 रीचार्ज प्लान में अब मिलेगा Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, कीमत Rs 601 से शुरू...

Jio के इन 5 रीचार्ज प्लान में अब मिलेगा Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, कीमत Rs 601 से शुरू...

Reliance Jio ने अपने 5 प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किया है, जो कि 1 साल तक के Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। डिज़नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले सबसे कम कीमत में आने वाले प्लान की कीमत 601 रुपये से शुरू होती है।

Jio के इन 5 रीचार्ज प्लान में अब मिलेगा Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, कीमत Rs 601 से शुरू...
ख़ास बातें
  • Jio के 499 रुपये वाले प्लान की कीमत 601 रुपये है
  • Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन की कीमत 499 रुपये है
  • पांच प्लान में पेश किया है ओटीटी सब्सक्रिप्शन
विज्ञापन
Reliance Jio ने अपने 5 प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किया है, जो कि 1 साल तक के Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। डिज़नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले सबसे कम कीमत में आने वाले प्लान की कीमत 601 रुपये से शुरू होती है, जिसकी कीमत पहले 499 रुपये थी। इन प्लान्स की कीमत में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

Jio साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 601 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 1 साल तक के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 3GB डाटा का एक्सेस प्राप्त होता है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। इसके साथ कंपनी अपनी ओर से 6GB एक्स्ट्रा डाटा प्रदान करती है। इसके अलावा, इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटडे वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी शामिल है। आपको बता दें, इस प्लान की कीमत पहले 499 रुपये थी।

इस सीरीज़ का अगला रीचार्ज प्लान 799 रुपये का है, जो कि पहले आपको 666 रुपये में प्राप्त होता था। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डाटा का एक्सेस प्राप्त होता है, जिसकी वैलिडिटी 56 दिन की है। इसके साथ पैक में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी शामिल है। आपको बता दें, इस प्लान में आपको वार्षिक रूप से डिज़नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है।

जियो ने अपने 888 रुपये वाले पैक की कीमत को भी बढ़ा दिया है, जो कि अब 1,066 रुपये में प्राप्त होगा। इस प्लान में भी 1 साल तक के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डाटा के साथ कंपनी अपनी ओर से 5GB एक्स्ट्रा डाटा प्रदान करती है। इसके अलावा, इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी शामिल है। आपको बता दें, इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन तक की है।

2,599 रुपये वाले पैक की कीमत अब 3,119 रुपये हो गई है। इस प्लान में 1 साल तक के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा, प्लान में डेली 2GB डाटा और 10GB एक्स्ट्रा डाटा दिया जाता है। इसके अलावा, इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा 365 दिन तक के लिए उपलब्ध होती है।

रेगुलर प्लान के साथ कंपनी ने 549 रुपये वाले डाटा प्लान में भी बदलाव किया है, जो कि अब 659 रुपये में प्राप्त होगा। इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 1.5 जीबी डाटा और Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है।

जियो वेबसाइट पर सभी प्लान को Cricket Plans सेक्शन के तहत रिवाइस कर दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »