Jio ने लॉन्च किया 199 रुपये का पोस्टपेड प्लान, 25 जीबी डेटा के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ

रिलायंस जियो ने नया 199 रुपये का पोस्टपेड प्लान पेश किया है। Jio का यह प्लान आम यूज़र के लिए 15 मई से उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मई 2018 19:00 IST
ख़ास बातें
  • इस पोस्टपेड प्लान में भी यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा
  • पहले जियो का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 309 रुपये का था
  • यूज़र को इस्तेमाल करने के लिए 25 जीबी डेटा दिया जाएगा
रिलायंस जियो ने अब तक टेलीकॉम मार्केट में ज़्यादा उथल-पुथल अपने प्रीपेड प्लान से मचाई है। ऐसा नहीं है कि कंपनी के पास पहले से कोई पोस्टपेड प्लान नहीं थे। लेकिन अब Jio ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद टेलीकॉम पोस्टपेड मार्केट में भी जल्द ही भूचाल सा आ जाएगा। दरअसल, रिलायंस जियो ने नया 199 रुपये का पोस्टपेड प्लान पेश किया है। Jio का यह प्लान आम यूज़र के लिए 15 मई से उपलब्ध होगा। ज्ञात हो कि अब तक मुकेश अंबानी की नेतृत्व वाली इस कंपनी का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 309 रुपये का था।

Jio के बाकी प्लान की तरह इस पोस्टपेड प्लान में भी यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। रोमिंग में भी आउटगोइंग कॉल मुफ्त होगा। इसके अलावा 30 दिन की बिलिंग साइकिल के दौरान यूज़र को इस्तेमाल करने के लिए कुल 25 जीबी डेटा दिया जाएगा। डेटा इस्तेमाल करने की कोई दैनिक सीमा नहीं होगी। इसके अलावा एसएमएस भी पूरी तरह से फ्री होगा। जानकारी दी गई है कि आईएसडी कॉल भी पहले से एक्टिवेट होगा। यूज़र सभी जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी पाएंगे।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, पोस्पेड सेगमेंट में रिलायंस जियो का सबसे सस्ता प्लान 309 रुपये का था। इसमें यूज़र को हर दिन 1 जीबी के हिसाब से कुल 30 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान के लिए 400 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया जाता है।

जियो का कहना है कि उसने नया पोस्टपेड पेश करके इंडस्ट्री के पुराने ढर्रे को बदलने की कोशिश की है। जियो ने जानकारी दी है कि इस प्लान के साथ इंटरनेशनल कॉलिंग सेवा पहले से एक्टिव होगी। अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग 0.50 रुपये प्रति मिनट की दर से शुरू होती है। यह दर अमेरिका और कनाडा के लिए है। बांगलादेश, चीन, फ्रांस, इटली, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और यूनाइटेड किंगडम के लिए कॉल दर 2 रुपये प्रति मिनट है। सबसे महंगा अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग 6 रुपये प्रति मिनट का है।
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय रोमिंग के लिए दो किस्म के टैरिफ उपलब्ध होंगे। यह इस पर निर्भर करेगा कि यूज़र किस देश जा रहे हैं। एक टैरिफ में यूज़र को वॉयस कॉल के लिए 2 रुपये प्रति मिनट, मोबाइल डेटा के लिए 2 रुपये प्रति एमबी और हर एसएमएस के लिए 2 रुपये भुगतान करने होंगे। दूसरे टैरिफ में ये सारी सुविधाएं 10 रुपये के दर से मिलेंगी। बता दें कि प्रीपेड ग्राहकों के लिए भी यही अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग और रोमिंग टैरिफ उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Telecom, Postpaid, Jio Postpaid

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  2. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  3. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  4. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  5. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  6. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  7. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  8. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  10. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.