Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड और GigaTV लॉन्च, रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से

Reliance Jio ने गुरुवार को Jio Fiber को लॉन्च करने की जानकारी दी। इसे Jio GigaFiber के नाम से जाना जाएगा। यह कंपनी की एफटीटीएच होम ब्रॉडबैंड सेवा है।

Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड और GigaTV लॉन्च, रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से
ख़ास बातें
  • Jio की ब्रॉडबैंड सेवा देशभर के 1,100 शहरों में उपलब्ध होगी
  • Jio GigaFiber में यूज़र 1 जीबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड का मज़ा ले पाएंगे
  • गीगाफाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन MyJio app और Jio.com के ज़रिए
विज्ञापन
Reliance Jio ने गुरुवार को Jio Fiber को लॉन्च करने की जानकारी दी। इसे Jio GigaFiber के नाम से जाना जाएगा। यह कंपनी की एफटीटीएच होम ब्रॉडबैंड सेवा है। यह जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में दी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीईओ मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो की ब्रॉडबैंड सेवा देशभर के 1,100 शहरों में उपलब्ध होगी। जियो गीगाफाइबर में गीगाफाइबर राउटर के साथ जियो गीगाटीवी सेट-टॉप बॉक्स दिया जाएगा। सेट-टॉप बॉक्स की मदद से यूज़र दूसरे गीगाटीवी डिवाइस या मोबाइल कनेक्शन पर वीडियो कॉल कर पाएंगे।

Jio GigaFiber
लंबे वक्त से चल रहे बीटा टेस्टिंग के बाद Jio ने आधिकारिक तौर पर Jio GigaFiber को आम ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दिया है। दावा किया गया है कि यूज़र 1 जीबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड का मज़ा ले पाएंगे और ऐसा दुनिया के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड के ज़रिए संभव होगा। यूज़र अपने जियो गीगाफाइबर नेटवर्क से वीआर हेडसेट कनेक्ट कर पाएंगे और 4के रिजॉल्यूशन में 360 डिग्री कंटेंट का मज़ा ले पाएंगे।

जियो गीगाफाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। यह MyJio app और Jio.com के ज़रिए संभव होगा। जिन इलाकों से सबसे ज़्यादा रजिस्ट्रेशन होंगे, कंपनी उसे प्राथमिकता देगी।


अब बात GigaTV की। सब्सक्राइबर वॉयस कमांड आधारित माइक्रोफोन इनेबल्ड टीवी रीमोट के ज़रिए Jio TV, Jio Cinema, Jio TV Call और अन्य सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे। टीवी कॉलिंग के बारे ईशा अंबानी ने बताया, "आप चाहें तो किसी भी टीवी को वीडियो कॉल कर पाएंगे, बस उन्हें Jio GigaFiber नेटवर्क पर होना ज़रूरी है। इसके ज़रिए किसी दूसरे नेटवर्क पर मोबाइल या टैबलेट पर भी वीडियो कॉल करना संभव होगा। हालांकि, वीडियो कॉलिंग का सर्वश्रेष्ठ मज़ा जियो नेटवर्क पर मिलेगा।"

सालाना आम बैठक में मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो से संबंधित अहम आंकड़ों को भी सार्वजनिक किया। टेलीकॉम कंपनी का दावा है कि लॉन्च के बाद 22 महीनों में इस नेटवर्क के पास 21.5 करोड़ एक्टिव कनेक्शन हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Giga Fiber, Jio Fiber, Jio GigaFiber
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  3. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  4. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  5. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  6. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  7. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  8. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  9. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  10. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »