Jio Fiber के नए प्लान अब 399 रुपये से शुरू, नए ग्राहकों के लिए 30 दिन की मुफ्त सेवा

ज्यादा कस्टमर जोड़ने के मकसद से Jio Fiber की ओर से नए ग्राहकों को ‘नो कंडीशन 30 डे फ्री' ट्रायल ऑफर दिया जाएगा। ट्रायल के दौरान ग्राहकों को 150 एमबीपीएस तक स्पीड, एक 4K सेट टॉप बॉक्स और मुफ्त में 10 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 अगस्त 2020 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Jio का दावा, सभी प्लान में एक समान अपलोड और डाउनलोड स्पीड
  • Platinum Jio Fiber Plan की कीमत 3,499 रुपये कर दी गई है
  • 399 रुपये वाले Jio Fiber Bronze Plan में 30 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा
Jio ने अपने जियो फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में बदलाव किए हैं। ऐसा करके कंपनी ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों को लुभाना चाहती है। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी ने ऐलान किया है कि वह नए ग्राहकों के लिए नया ‘नो कंडीशन 30 डे फ्री ट्रायल' ऑफर ला रही है। नए जियो फाइबर प्लान की कीमत 399 रुपये से शुरू होती है। कंपनी का दावा है कि वह अपने हर यूज़र को ट्रूली अनलिमिटेड डेटा देने वाली है। हालांकि, हाई-स्पीड डेटा की सीमा होने वाली है। इसके अलावा जियो ने कहा है कि ये प्लान सिमेट्रिक स्पीड के साथ आएंगे। यानी डाउनलोड स्पीड और अपलोड स्पीड एक समान होने वाला है। ऐसा पहले नहीं था।
 

Jio Fiber trial offer

ज्यादा कस्टमर जोड़ने के मकसद से Jio Fiber की ओर से नए ग्राहकों को ‘नो कंडीशन 30 डे फ्री' ट्रायल ऑफर दिया जाएगा। ट्रायल के दौरान ग्राहकों को 150 एमबीपीएस तक स्पीड, एक 4K सेट टॉप बॉक्स और मुफ्त में 10 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा वॉयस कॉलिंग सुविधा भी होगी। जियो का कहना है कि 30 दिन फ्री टायल ऑफर सभी नए ग्राहकों के लिए है। अगर यूजर को सर्विस नहीं पसंद आती है तो टेलीकॉम कंपनी बिना कोई सवाल पूछे सर्विस वापस ले लेगी। कंपनी 4K सेट टॉप बॉक्स लेने वाले ग्राहकों से 2,500 रुपये डिपॉजिट लेगी। जो ग्राहक बॉक्स नहीं लेते हैं उन्हें 1,500 रुपये देना होगा। 2,500 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट देने वाले ग्राहकों को ही 10 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यह सुविधा 1,500 रुपये देने वाले ग्राहकों के लिए नहीं होगी। 10 ओटीटी ऐप्स की सूची में Disney+ Hotstar, JioCinema, Zee5, Sony Liv, Voot, Alt Balaji, Sun NXT, Shemaroo, Lionsgate Play और Hoichoi शामिल हैं।

Jio ने बताया है कि 1 सितंबर से जियो फाइबर कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को 30 दिन का फ्री ट्रायल मिलेगा। 15 अगस्त से 31 अगस्त से जियो फाइबर कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को भी 30 दिनों का फ्री ट्रायल मिलेगा, वो भी मायजियो के वाउचर के ज़रिए।
 

Jio Fiber new plans

नए प्लान्स की बात करें तो जियो फाइबर 6 नए मासिक प्लान लेकर आ रही है। प्लान की कीमत 399 रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगा प्लान 3,499 रुपये का है। नए जियो फाइबर प्लान 399 रुपये, 699 रुपये, 999 रुपये, 1,499 रुपये, 2,499 रुपये और 3,499 रुपये के हैं। 2,499 रुपये का प्लान पहले भी उपलब्ध था। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisement

399 रुपये वाले Jio Fiber Bronze Plan में 30 एमबीपीएस की स्पीड से 'ट्रूली अनलिमिटेड डेटा' मिलेगा। साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल सुविधा भी होगी। जैसा कि हमने बताया, नए प्लान पूरी तरह से अनलिमिटेड नहीं हैं। ये फेयर यूज़ेज पॉलिसी के साथ आएंगे। हमने इस संबंध में जियो को संपर्क किया है। जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

इसी तरह से 699 रुपये वाले जियो फाइबर सिल्वर प्लान में 100 एमबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा होगी। 399 रुपये और 699 रुपये वाले प्लान में किसी भी ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जा रहा है।
Advertisement

999 Jio Fiber Gold Plan में 150 एमबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा होगी। इसके अलावा 1,000 रुपये का 11 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त होगा। ग्राहकों को 1,499 रुपये का जियो फाइबर डायमंड प्लान में 300 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ 1,500 रुपये का 12 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। ये 12 ओटीटी ऐप्स Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, JioCinema, Zee5, Sony Liv, Voot, Alt Balaji, Sun NXT, Shemaroo, Lionsgate Play और Hoichoi हैं।

2,499 रुपये वाले Jio Fiber Diamond+ Plan में पहले की तरह 500Mbps की स्पीड से कुल 4,000 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा होगी। यह प्लान भी 12 ओटीटी प्लेटफॉर्म के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ आएगा।
Advertisement

Platinum Jio Fiber Plan की कीमत 3,499 रुपये कर दी गई है, जबकि पहले यह 3,999 रुपये थी। फायदे पहले वाले ही हैं। 1 जीबीपीएस की स्पीड से कुल 7,500 जीबी डेटा।
Advertisement

Jio का दावा है कि सभी प्लान एक समान अपलोड और डाउनलोड स्पीड के साथ आएंगे।

जियो के मुताबिक, वह अभी पुराने प्लान को बंद नहीं कर रही है। मौज़ूदा ग्राहक अभी इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि. वे चाहें तो नए प्लान पर माइग्रेट भी कर सकते हैं। उनसे प्रो रेट बेसिस पर चार्ज किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.