Jio का असर, Aircel देगी 333 रुपये में 30 दिन के लिए 30 जीबी डेटा

पिछ्ले हफ्ते, रिलायंस जियो ने नए डेटा प्लान का ऐलान किया था और भारतीय टेलीकॉम मार्केट के ट्रेंड के अनुसार ही, दूसरी कंपनियों ने भी अपने प्लान पेश करने शुरू कर दिए हैं। एयरसेल ने सोमवार को 333 रुपये वाला एक प्लान पेश किया जिसे आरसी 333 डेटा प्लान नाम दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जुलाई 2017 09:47 IST
ख़ास बातें
  • एयरसेल के 30 दिन के लिए 30 जीबी डेटा में कोई डेली लिमिट नहीं है
  • आरसी 333 प्लान सिर्फ कर्नाटक के यूज़र के लिए उपलब्ध है
  • हाल ही में रिलायंस जियो ने नए प्लान पेश किए थे
पिछ्ले हफ्ते, रिलायंस जियो ने नए डेटा प्लान का ऐलान किया था और भारतीय टेलीकॉम मार्केट के ट्रेंड के अनुसार ही, दूसरी कंपनियों ने भी अपने प्लान पेश करने शुरू कर दिए हैं। एयरसेल ने सोमवार को 333 रुपये वाला एक प्लान पेश किया जिसे आरसी 333 डेटा प्लान नाम दिया गया है। और कंपनी ने इसे 'अब तक का सबसे बेहतर' प्लान बताया है। एयरसेल के 333 रुपये वाले पैक के तहत यूज़र को 333 रुपये में 30 दिनों के लिए बिना किसी डेली लिमिट के 30 जीबी डेटा मिलता है। गौर करने वाली बात है कि, कंपनी ने यह ऑफर अभी सिर्फ कर्नाटक के लिए ही पेश किया है।

एयरसेल के सभी 2जी, 3जी या 4जी हैंडसेट यूज़र इस ऑफर का फ़ायदा उठा सकते हैं। लेकिन इंटरनेट स्पीड 3जी तक सीमित रहेगी। ज्ञात हो कि रिलायंस जियो की सेवा पूरी तरह से 4जी है। यूज़र ई-रीचार्ज के जरिए नए प्लान को ले सकते हैं या फिर यूएसएसडी-121333# डायल कर सकते हैं। याद दिला दें कि, एयरसेल ने पिछले हफ्ते एक नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया था जिसकी कीमत 348 रुपये थी। इस ऑफर के तहत यूज़र को 84 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड डेटा का ऑफर दिया गया है। यानी इस पैक में कुल 84 जीबी डेटा मिलेगा।
Advertisement

पिछले हफ्ते आए रिलायंस जियो के नए डेटा प्लान से तुलना करें तो समर सरप्राइज़ ऑफर और धन धनाधन ऑफर की आख़िरी तारीख़ करीब आने के साथ ही कंपनी ने नए प्लान का ऐलान किया था। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी अब 399 रुपये में 84 जीबी डेटा दे रही है, जिसमें 1 जीबी हर रोज तक डेटा लिमिट है। 309 रुपये और 509 रुपये वाले जियो प्लान के तहत, कंपनी हर रोज 1 जीबी और 2 जीबी डेटा दे रही है। इन दोनों प्लान की वैलिडिटी 28 दिन से बढ़ाकर 56 दिन कर दी गई है।  

जहां ये सभी प्लान डेटा की डेली लिमिट के साथ आते हैं और नए एयरसेल प्लान के साथ इनकी तुलना नहीं होती। लेकिन 309 रुपये वाले जियो प्लान में 56 दिनों के लिए 20 जीबी डेटा हर रोज मिलता है जिसमें डेटा इस्तेमाल के लिए कोई डेली लिमिट नहीं है।
Advertisement

इसके अलावा, जियो के 999 रुपये और 1,999 रुपये प्लान भी हैं जो अब 90 दिनों (90 जीबी) और 120 दिनों (155 जीबी) की वैधता के साथ आते हैं जबकि पहले इनकी वैधता क्रमशः 60 दिन (60 जीबी) और 90 दिन (125 जीबी) थी। वहीं 4,999 रुपये और 9,999 रुपये वाले प्लान की वैधता अब 180 दिन (350 जीबी) और 360 दिन (750 जीबी) थी, जिन्हें अब अपग्रेड कर 210 दिन (380 जीबी) और 390 दिन (780 जीबी) के लिए वैध कर दिया गया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.