Jio के इन 2 प्रीपेड रिचार्ज पर Free मिल रहे 3350 रुपये के वाउचर, जानें डिटेल

दिवाली से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए ऑफर का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2024 17:00 IST
ख़ास बातें
  • जियो ने किया नए ऑफर्स का ऐलान
  • 3350 रुपये के वाउचर फ्री दे रही
  • दो में से कोई एक प्‍लान चुनना होगा

इसमें 3 हजार रुपये का EaseMyTrip का वाउचर शामिल है, जो होटल और हवाई यात्रा के दौरान काम आएगा।

Jio Diwali Dhamaka Offer : दिवाली से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए ऑफर का ऐलान किया है। इसे नाम दिया गया है ‘दिवाली धमाका' ऑफर। इसके तहत चुनिंदा मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज पर मुफ्त वाउचर दिए जा रहे हैं। ये वाउचर फूड डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म, शॉप‍िंग वेबसाइट पर खरीदारी करते समय काम आएंगे। कंपनी ने कुल 3350 रुपये के वाउचर ऑफर किए हैं। गौरतलब है कि कंपनी रिलायंस डिजिटल या मायजियो स्टोर पर 20 हजार रुपये या उससे ज्‍यादा खर्च करने पर जियोएयरफाइबर का एकसाल का सब्‍सक्र‍िप्‍शन फ्री दे रही है। 

ऐसे मिलेगा Jio Diwali Dhamaka Offer

जियो के 3350 रुपये के फ्री वाउचर के लिए यूजर्स को 899 रुपये का क्‍वॉटर प्रीपेड प्लान रिचार्ज कराना होगा या फ‍िर 3,599 रुपये का एक साल का प्रीपेड प्‍लान लेना होगा। 899 रुपये के रिचार्ज पर ट्रू अनलिमिटेड 5G के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 90 दिनों के लिए एक्‍स्‍ट्रा 20GB डेटा जैसे बेनिफ‍िट मिलते हैं। इसी तरह से सालान रिचार्ज प्‍लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। यह प्लान 365 दिनों तक वैलिड है।  

इन प्‍लान्‍स को रिचार्ज कराने पर 3,350 के बेनिफ‍िट्स लिए जा सकते हैं। इसमें 3 हजार रुपये का EaseMyTrip का वाउचर शामिल है, जो होटल और हवाई यात्रा के दौरान काम आएगा। इसके साथ 200 रुपये का आजियो वाउचर मिलेगा, जो आजियो पर 999 रुपये या उससे ज्‍यादा की खरीदारी में काम आएगा। 150 रुपये का स्विगी का वाउचर भी कंपनी दे रही है। 

जियो ने कहा है कि ये वाउचर रिचार्ज कराने के बाद यूजर के अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। 

ऐसे रिडीम करें वाउचर 

  • MyJio app ऐप में जाकर‘Offers' के सेक्‍शन में जाएं। 
  • ‘My winnings' में जाएं और उस कूपन पर टैप करें, जिसे रिडीम करना चाहते हैं। 
  • कूपन कोड को कॉपी करें और पार्टनर वेबसाइट में जाकर पेमेंट के टाइम उसे इस्‍तेमाल कर लें। 
  • Jio Diwali Dhamaka ऑफर 5 नवंबर तक वैलिड है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.