90 दिनों तक डेली 2GB के साथ 20GB फ्री! अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री OTT ऐप्स वाला धांसू Jio प्लान

यह प्लान डेली बेसिस पर यूजर को 2GB हाई स्पीड इंटरनेट देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मार्च 2025 11:20 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान के साथ यूजर को 20GB डेटा फ्री भी मिल रहा है।
  • योग्य ग्राहकों को Unlimited 5G डेटा भी ऑफर किया जा रहा है।
  • प्लान के साथ JioTV, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

इस जियो प्लान के साथ JioTV, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Reliance Jio ने टैरिफ हाइक के बाद कई ऐसे प्लान अपने पोर्टफोलियो में जोड़े हैं जो अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी फायदेमंद हैं। कंपनी तीन महीने के कई ऐसे प्लान पेश करती है जिनमें अच्छा खासा इंटरनेट डेटा और फ्री बेनिफिट्स मिलते हैं। लॉन्ग टर्म वैलिडिटी की चाहने वाले ग्राहकों के लिए ये प्लान काफी किफायती साबित हो सकते हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो लम्बी वैधता के साथ भरपूर डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देता है। 

Reliance Jio ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक धांसू अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान पेश किया है जिसमें 90 दिनों की वैधता मिल रही है। इसे MyJio App या Jio Official Website से 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। प्लान में यूजर को 90 दिनों की यानी पूरे 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान डेली बेसिस पर यूजर को 2GB हाई स्पीड इंटरनेट देता है। यानी कि 90 दिनों तक कंपनी 180GB डेटा का लाभ दे रही है। लेकिन ठहरें, डेटा और भी ज्यादा दिया गया है। इस प्लान के साथ यूजर को 20GB डेटा फ्री भी मिल रहा है जिससे कुल डेटा बेनिफिट 200GB हो जाता है। यह जियो प्लान इंटरनेट डेटा के मामले में धांसू बेनिफिट लेकर आता है। 

इसके अलावा, अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान होने के चलते यूजर असीमित कॉल्स इसमें कर सकता है। साथ में रोजाना 100SMS फ्री भेजने की सुविधा भी है। डेटा कोटा खत्म होने जाने के बाद भी इंटरनेट 64kbps की स्पीड से चलता रहेगा। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ योग्य ग्राहकों को Unlimited 5G डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। इसी के साथ जियो ऐप्स पर आप एंटरटेनमेंट का मजा भी ले सकते हैं। 

इस जियो प्लान के साथ JioTV, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioTV पर टीवी शो आदि का आनंद ले सकते हैं। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud ऐप एक्सेस आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। इस तरह से यह जियो प्लान एक ऐसा पैकेज ऑफर करता है जिसमें ग्राहक की हर तरह की जरूरत को शामिल किया गया है। इसमें डेटा है, अनलिमिटिड कॉलिंग है, और मनोरंजन भी है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  3. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  4. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  5. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  6. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  8. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  3. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  6. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  8. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  9. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.