• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio का धमाका प्लान! 3 महीने तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल और कई ऐप्स का सब्सक्रिप्शन! जानें कीमत

Jio का धमाका प्लान! 3 महीने तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल और कई ऐप्स का सब्सक्रिप्शन! जानें कीमत

इस जियो प्लान के साथ ग्राहक को रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं।

Jio का धमाका प्लान! 3 महीने तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल और कई ऐप्स का सब्सक्रिप्शन! जानें कीमत

Reliance Jio के पॉपुलर प्लान्स में शामिल यह प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है

ख़ास बातें
  • यह प्लान आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud का एक्सेस भी देता है
  • प्लान की मान्यता तक ग्राहक को पूरे 225GB डेटा का लाभ दिया जाता है
  • JioSecurity ऐप आपके पर्सनल डेटा की सुरक्षा करता है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपनी 5G सर्विसेज को तेजी से देश में बढ़ा रही है। लेकिन 5G के आने से पहले भी कंपनी अपने किफायती प्लान्स के चलते नम्बर वन कंपनी बनी हुई थी। जियो अपने प्रीपेड पैक्स में बदलाव करती रहती है और ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स पेश करती रहती है। Jio का एक ऐसा ही लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान आता है जो 3 महीने तक भरपूर बेनिफिट्स देता है। आइए इस प्लान के बारे में जानते हैं। 

Reliance Jio के पॉपुलर प्लान्स में शामिल यह प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है जिसमें कंपनी अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली डेटा और कई सारे बेनिफिट्स देती है। इस प्लान को My Jio App या Jio अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 899 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। जैसा कि हमने पहले बताया, यह लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान्स में आता है जिसमें 90 दिन यानि कि पूरे 3 महीने की वैधता मिलती है। साथ ही प्लान में आपको डेली 2.5GB डेटा मिलता है। यानि कि प्लान की मान्यता तक ग्राहक को पूरे 225GB डेटा का लाभ दिया जाता है।  

इस जियो प्लान के साथ ग्राहक को रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। और अनलिमिटिड वॉयस बेनिफिट तो है ही। इसके अलावा भी इस प्लान के साथ आपको कुछ और फायदे दिए जाते हैं। यह प्लान आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं। प्लान आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी का मजा भी ले सकते हैं। 

JioSecurity ऐप आपके पर्सनल डेटा की सुरक्षा करता है, जो कि आजकल डिजिटल फ्रॉड के चलते बहुत जरूरी हो गया है। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो डेली डेटा में ज्यादा बेनिफिट के साथ लम्बी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर जाकर भी इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »