Reliance Jio यूजर्स को फ्री मिल रहा है हर दिन 2 जीबी अतिरिक्त डेटा

Jio Celebrations Pack: Reliance Jio ने जियो सेलिब्रेशन पैक को बढ़ा दिया है। कंपनी 5 दिनों के लिए प्रतिदिन 2 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 नवंबर 2018 10:58 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio ने बढ़ाई जियो सेलिब्रेशन पैक की वैधता
  • Jio Celebrations Pack में हर दिन मिलेगा अतिरिक्त डेटा
  • जियो सेलिब्रेशन पैक में मिलेगा 10 जीबी अतिरिक्त डेटा

Jio Celebrations Pack: जियो यूजर्स को फ्री मिल रहा है हर दिन 2 जीबी अतिरिक्त डेटा

Reliance Jio ने चुनिंदा यूजर्स के लिए जियो सेलिब्रेशन पैक को बढ़ा दिया है। Jio Celebration Pack के तहत कंपनी अपने खास ग्राहकों को 5 दिनों के लिए प्रतिदिन 2 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है। इसका मतलब हुआ कि Jio यूजर को 5 दिनों के लिए अतिरिक्त 10 जीबी डेटा दिया जा रहा है। याद करा दें कि जियो सेलिब्रेशन पैक को इस साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। आप चाहें तो MyJio ऐप में जाकर इस बात की जांच कर सकते हैं कि क्या आपको अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है या फिर नहीं।

चुनिंदा यूजर्स के लिए प्रतिदिन मौजूदा प्लान के अलावा 2 जीबी अतिरिक्त डेटा वाउचर को क्रेडिट किया जा रहा है। माय जियो ऐप के My Plan सेक्शन में जाकर चेक करें कि आपके मौजूदा प्लान के ठीक नीचे Jio Celebrations Pack दिखाई दे रहा है या नहीं। यहां आपको पैक की वैधता तारीख के साथ यह भी दिखाई देगा कि आपका डेटा प्लान कितने बजे रिन्यू होगा। हमारे जियो अकाउंट में जियो सेलिब्रेशन पैक की वैधता तारीख 30 नवंबर दिखाई दे रही है।
 

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि Jio Celebrations Pack को सितंबर में लॉन्च किया गया था, इस पैक में अधिकतम 10 जीबी डेटा दिया जाता है। दूसरी सालगिरह के मौके पर Jio ने इस पैक को उतारा था। दिवाली के मौके पर Jio Diwali Dhamaka ऑफर को पेश किया गया था। इसके तहत कंपनी 149 रुपये या उससे अधिक के रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक दे रही थी। डेटा खपत को देखते हुए कुछ खास Jio यूजर्स को ही जियो सेलिब्रेशन पैक के तहत अतिरिक्त डेटा का लाभ दिया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Jio Celebrations Pack, Reliance, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  3. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  5. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  6. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  7. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  9. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  10. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.