• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • सिर्फ 155 रुपये में महीने भर अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डाटा और SMS का लाभ, जानें सारे ऑफर

सिर्फ 155 रुपये में महीने भर अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डाटा और SMS का लाभ, जानें सारे ऑफर

Airtel के 155 रुपये वाले प्लान में कुल 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 24 दिनों तक चलता है।

सिर्फ 155 रुपये में महीने भर अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डाटा और SMS का लाभ, जानें सारे ऑफर

Photo Credit: Unsplash

Jio के 155 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2GB हाई स्पीड डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Jio के 155 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 155 रुपये वाले प्लान में कुल 1GB डाटा मिलता है।
  • Vodafone Idea के 155 रुपये वाले प्लान में 24 दिनों की वैधता मिलती है।
विज्ञापन
अगर आप अपने लिए कोई कम बजट में ज्यादा समय तक चलने वाला प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो बिलकुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपको भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों के 150 रुपये के बजट वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल महीने भर तक किया जा सकता है। Jio, Airtel और Vodafone Idea तीनों ही कंपनियां 155 रुपये में प्रीपेड प्लान प्रदान करती हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा का लाभ मिलता है। हालांकि जियो की वैधता 28 और एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की वैधता 24 दिनों की है। आइए इन प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।


155 रुपये में Jio, Airtel और Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान:


Jio का 155 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 155 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 2GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। अगर कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। एसएमएस के मामले में यह प्लान कुल 300 SMS प्रदान करता है। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

Airtel का 155 रुपये वाला प्लान: Airtel के 155 रुपये वाले प्लान में कुल 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 24 दिनों तक चलता है। हालांकि इस प्लान में 24 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में कुल 300 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में फ्री Hellotunes और Wynk Music फ्री मिलता है।

Vodafone Idea का 155 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 155 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 24 दिनों की वैधता दी जाती है। डाटा की बात करें तो कुल 1GB डाटा मिलता है। इस प्लान में कुल 300 एसएमएस मिलते हैं। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। इस प्लान में हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद 50p/MB चार्ज लगता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »