5G को लेकर Jio, Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, वोडाफोन आइडिया के ग्राहक होंगे निराश!

वोडाफोन-आइडिया (VIL) के मैनेजमेंट ने टॉप सर्किलों पर फोकस किया है। वह अपने प्रमुख 3G और 4G सर्किलों में चुनिंदा बोली लगा सकती है।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 24 मई 2022 16:41 IST
ख़ास बातें
  • 5G के डिप्‍लॉयमेंट में जियो सबसे आक्रामक रहेगी
  • एयरटेल भी पैन इंडिया लेवल पर स्‍पेक्‍ट्रम हासिल कर सकती है
  • वोडाफोन आइडिया को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है

रिपोर्ट में कहा गया है कि 5G के बाद VIL और ज्‍यादा कमजोर होगा, क्‍योंकि उसके पास पैन इंडिया लेवल पर 5G स्‍पेक्‍ट्रम नहीं होगा।

भारत में इस साल 5G नेटवर्क की शुरुआत हो सकती है, जिसके लिए तमाम टेलिकॉम कंपनियां तैयारी कर रही हैं। इस बीच सोमवार को जारी बोफा सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जियो (Reliance Jio) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) पूरे देश में 5G स्पेक्ट्रम खरीदने की स्थिति में हैं, लेकिन वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) की बोली को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक विशेल सर्किल में 5G स्पेक्ट्रम के लिए बोली ना लगाने वाली किसी भी टेलिकॉम कंपनी के लिए मौजूदा 4G बैंड पर 5G सर्विस दे पाना मुश्किल होगा। इसकी वजह यह है कि मौजूदा नेटवर्क पहले ही पूरी क्षमता पर चल रहे हैं। इस वजह से खाली स्पेक्ट्रम सीमित रह गए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊंचे रिजर्व प्राइस की वजह से कोई भी नया टेलिकॉम ऑपरेटर 5G स्‍पेक्‍ट्रम की नीलामी में बोली लगाने से बचेगा। सिर्फ बड़ी कंपनियां जैसे- रिलायंस और एयरटेल ही देशभर में 5G स्पेक्ट्रम खरीदने की स्थिति में हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि वोडाफोन-आइडिया 5G के लिए किस तरह से फंड लाएगा। 

बोफा के रिसर्च विश्लेषकों का मानना है कि वोडाफोन-आइडिया (VIL) के मैनेजमेंट ने टॉप सर्किलों पर फोकस किया है। वह अपने प्रमुख 3G और 4G सर्किलों में चुनिंदा बोली लगा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 5G के बाद VIL और ज्‍यादा कमजोर होगा, क्‍योंकि उसके पास पैन इंडिया लेवल पर 5G स्‍पेक्‍ट्रम नहीं होगा। इस मामले में वोडा-आइडिया की तरफ से फ‍िलहाल कुछ नहीं कहा गया है। 

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि नीलामी में ऑपरेटरों की दिलचस्पी 3.5 GHz में हो सकती है, क्योंकि यह 5G के लिए प्राइमरी बैंड है। वहीं 700 MHz की ज्‍यादा कीमत को देखते हुए इसे लिमिटेड रेस्‍पॉन्‍स मिल सकता है। उम्मीद है कि स्पेक्ट्रम की नीलामी जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में होगी। देश में 5G सर्विसेज के अगस्त-सितंबर तक आने की उम्मीद है। 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के प्रस्ताव को फाइनल अप्रूवल के लिए इस हफ्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास ले जाए जाने की संभावना है।
Advertisement

बोफा सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि स्टैंडअलोन 5G के डिप्‍लॉयमेंट में जियो सबसे आक्रामक रहेगी और बाकी प्‍लेयर्स को अपने निवेश को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर करेगी। रिपोर्ट कहती है कि सरकार, ई और वी बैंड के आवंटन और नीलामी पर भी विचार कर सकती है। इससे टियर 2 और 3 शहरों को फायदा मिलेगा। वहीं, टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने 7.5 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा के मेगा ऑक्‍शन प्‍लान की सिफारिश की है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Airtel, 5G Spectrum, 5G Spectrum Auction, BofA Securities
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.