Jio ने 1 Gbps की स्पीड के साथ भारत के इन 2 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस, इन यूजर्स को फ्री मिलेगा इंटरनेट

जियो की 5जी सर्विसेज वेलकम ऑफर के तहत हैदराबाद और बेंगलुरू के यूजर्स को मुफ्त में उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 नवंबर 2022 20:22 IST
ख़ास बातें
  • हैदराबाद और बेंगलुरू में जियो 5जी नेटवर्क की शुरुआत
  • वेलकम ऑफर के तहत फ्री में उपलब्ध होगी सर्विस
  • कंपनी का वेलकम ऑफर चुनिंदा यूजर्स को दिए जाने की कही बात

ऑफर के तहत यूजर्स को 1Gbps की स्पीड से अनलिमिटिड डेटा मुहैया करवाया जाएगा।

भारत में 5जी सर्विस अक्टूबर में देश के कुछ चुनिंदा शहरों में लॉन्च की गई थी। लेकिन अब तेजी से टेलीकॉम कंपनियों ने देश के बाकी शहरों को भी 5जी के दायरे में लाना शुरू कर दिया है। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने भारत के दो और शहरों को अपनी 5जी सर्विस से जोड़ दिया है। जियो का ट्रू 5जी (Jio True 5G) नेटवर्क अब बेंगलुरू और हैदराबाद में भी चालू कर दिया गया है। इससे पहले रिलायंस की 5जी सर्विस दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी और नाथद्वारा जैसे शहरों में ही उपलब्ध थी। 

Reliance Jio True 5G अब हैदराबाद और बेंगलुरू में भी उपलब्ध है। यानि कि अब भारत के कुल 8 शहरों में जियो 5जी नेटवर्क उपलब्ध हो गया है। 10 नवंबर से यूजर्स के लिए हैदराबाद और बेंगलुरू में यह सेवा शुरू कर दी गई है। कंपनी ने अधिकारिक बयान जारी कर कहा कि धीरे-धीरे वह 5जी सेवाओं को देश के अन्य हिस्सों में शुरू कर रही है। इसके लिए कंपनी ने चरणबद्ध योजना के तहत सर्विसेज मुहैया करवाने की बात कही है। कंपनी ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इससे संबंधित एक पोस्ट के जरिए भी ऊपर बताए गए शहरों में 5जी सर्विसेज शुरू होने की पुष्टि की।  
 

फ्री में मिलेगी Jio 5G सर्विस

हैदराबाद और बेंगलुरू के ग्राहकों को कंपनी ने फ्री में जियो 5जी सर्विसेज देने की बात कही है। कंपनी के अनुसार, यूजर्स को वेलकम ऑफर के तहत सर्विसेज बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के उपलब्ध करवाई जाएंगीं। इसके लिए दोनों ही शहरों में यूजर्स को वेलकम ऑफर भेजना भी शुरू कर दिया गया है। ऑफर के तहत यूजर्स को 1Gbps की स्पीड से अनलिमिटिड डेटा मुहैया करवाया जाएगा। यहां पर ध्यान दें कि कंपनी का वेलकम ऑफर चुनिंदा यूजर्स को दिए जाने की बात कही गई है। इसके लिए आप अपनी पात्रता खुद भी चेक कर सकते हैं। 
 

फोन में चेक करें Jio Welcome Offer

जियो की 5जी सर्विसेज वेलकम ऑफर के तहत हैदराबाद और बेंगलुरू के यूजर्स को मुफ्त में उपलब्ध होंगी। इसके लिए आपको चेक करना होगा कि आपके पास कंपनी की ओर से वेलकम ऑफर आया है कि नहीं। इसके लिए आप फोन में इंस्टॉल की गई जियो ऐप में जाएं। यहां पर आप जियो वेलकम ऑफर का बैनर देख पाएंगे। इस बैनर पर क्लिक करेंगे तो आपके पास ऐप में अन्य पेज खुलेगा जिस पर आई एम इंटरेस्टेड (I am Interested) लिखा होगा। आप यहां पर क्लिक कर दें। इसके बाद कंपनी की ओर से इस संबंध में सूचना आने का इंतजार करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.