• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio के 365 दिनों तक चलने वाले प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा से लेकर SMS समेत कई फायदों से लैस

Jio के 365 दिनों तक चलने वाले प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा से लेकर SMS समेत कई फायदों से लैस

Jio के 2,999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक हो सकती है।

Jio के 365 दिनों तक चलने वाले प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा से लेकर SMS समेत कई फायदों से लैस

Photo Credit: Unsplash/Daria Nepriakhina

Jio के 2,999 रुपये वाले प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Jio के 2,999 रुपये वाले प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है।
  • Jio के 3,227 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।
  • Jio के 4,498 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
अगर आप 365 दिनों की वैधता वाला कोई प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो हम आपको देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio के तीन साल भर चलने वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इन प्रीपेड प्लान में डेली हाई स्पीड डाटा, 100 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत अन्य कई फायदे मिलते हैं। आइए जियो के इन 365 दिनों तक चलने वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।


365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान


Jio का 2,999 रुपये वाला प्लान: Jio के 2,999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक हो सकती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। अन्य फायदों में जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस शामिल है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 365 दिनों तक चलता है।

Jio का 3,227 रुपये वाला प्लान: Jio के 3,227 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा दिया जाता है। कुल 730GB डाटा बैठता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक हो सकती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। अन्य फायदों में जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस शामिल है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 365 दिनों तक चलता है। इस प्लान में 1 साल के लिए Amazon Prime Video Mobile Edition सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio का 4,498 रुपये वाला प्लान: Jio के 4,498 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2GB डाटा आता है। कुल 730GB डाटा बैठता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक हो सकती है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 365 दिनों तक चलता है।  इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। यह प्लान रोजाना 100SMS प्रदान करता है। इस प्लान में 1 साल के लिए Amazon Prime Video Mobile Edition सब्सक्रिप्शन और Disney+ Hotstar का एनुअल मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। अन्य फायदों में Jio ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस शामिल है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »