IMC 2025: 6G में दुनिया को लीड करेगा भारत! 10 सेमीकंडक्टर यूनिट्स पर भी चल रहा है काम

IMC 2025 के पहले दिन सिंधिया ने कहा कि आने वाले समय में 6G के जरिए होने वाले वैल्यू ऐडिशन से भारत के GDP में साल 2035 तक 1.2 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा होने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2025 16:46 IST
ख़ास बातें
  • भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं, बल्कि इसका आर्किटेक्ट बनेगा
  • आने वाले दशक में 6G भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेगी: सिंधिया
  • 6G से भारत की GDP में 2035 तक $ 1.2 ट्रिलियन का इजाफा होने की संभावना है

भारत ग्लोबल डेटा हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, IMC 2025 में बोले PM Modi

Photo Credit: Pixabay

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के दौरान आयोजित इंटरनेशनल 6G सिम्पोजियम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं, बल्कि इसका आर्किटेक्ट बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले दशक में 6G तकनीक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेगी और यह एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, स्मार्ट सिटीज और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे हर सेक्टर को बदलकर रख देगी।

IMC 2025 के पहले दिन सिंधिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “6G हर क्षेत्र को ट्रांसफॉर्म करने वाला इंजन साबित होगा। आने वाले समय में इसके जरिए होने वाले वैल्यू ऐडिशन से भारत के GDP में साल 2035 तक 1.2 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा होने की संभावना है।” उन्होंने बताया कि भारत की 6G इनोवेशन टीम्स और स्टार्टअप्स पहले से ही इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं, जिससे देश नेक्स्ट-जेन नेटवर्किंग टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर बनने की राह पर है।

Advertisement

वहीं, PM मोदी ने भी उद्घाटन के समय कहा कि दुनिया भर में तेजी से डेटा जेनरेट हो रहा है, ऐसे में डेटा स्टोरेज, सिक्योरिटी और संप्रभुता का महत्व पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने कहा, “हम ग्लोबल डेटा हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।” पीएम मोदी ने आगे बताया कि भारत में 10 सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर काम चल रहा है, जो देश को इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएंगे।

IMC 2025 में उन्होंने कहा, “हमें चिपसेट्स और कोर कंपोनेंट्स पर ज्यादा काम करना होगा ताकि मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो सके।” पीएम मोदी ने कहा कि भारत का लोकतांत्रिक सेटअप, आसान बिजनेस माहौल और इनोवेशन-फ्रेंडली इकोसिस्टम निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार लगातार रीफॉर्म्स की रफ्तार बढ़ा रही है और इस साल को उन्होंने “Year of Big Reforms” बताया। 

पीएम मोदी ने कहा कि अब उद्योगों और इनोवेटर्स की जिम्मेदारी है कि वे इस गति को बनाए रखें और 6G जैसी तकनीक को समाज के हर हिस्से तक पहुंचाएं।

Advertisement

India Mobile Congress 2025 में 6G को लेकर क्या बड़ा ऐलान हुआ?

IMC 2025 में यूनियन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का कंज्यूमर नहीं बल्कि उसका आर्किटेक्ट बन रहा है।

6G से भारत की इकोनॉमी को क्या फायदा होगा?

सिंधिया के मुताबिक, 2035 तक 6G की मदद से भारत की GDP में करीब 1.2 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा हो सकता है। यह 6G से जुड़े वैल्यू एडिशन और टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन का नतीजा होगा।

पीएम मोदी ने IMC 2025 में क्या मुख्य बातें कहीं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत डेटा सुरक्षा, स्टोरेज और डिजिटल सॉवरेनिटी में ग्लोबल लीडर बन सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि देश में 10 सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर काम चल रहा है ताकि भारत सप्लाई चेन का भरोसेमंद केंद्र बन सके।

Advertisement

भारत 6G के क्षेत्र में किस दिशा में आगे बढ़ रहा है?

भारत सरकार ने 6G टेस्ट बेड, स्वदेशी स्टैंडर्ड डेवलपमेंट और 6G इनोवेशन प्रोग्राम जैसी पहलें शुरू की हैं। इनका मकसद है कि भारत सिर्फ 6G यूज न करे, बल्कि दुनिया को अपनी 6G टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट करे।

IMC 2025 में स्टार्टअप्स और इनोवेशन को लेकर क्या कहा गया?

पीएम मोदी ने कहा कि देश के स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री को अब 6G और डिजिटल ट्रांजिशन में बड़ा रोल निभाना होगा। उन्होंने कहा कि “यह भारत में निवेश, इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग करने का सबसे अच्छा समय है।”

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IMC 2025, PM Modi, Jyotiraditya Scindia, 6G, 6G Technology
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.